{"_id":"5e97d1a68ebc3e76a8210430","slug":"corona-virus-in-up-people-were-agitated-after-seeing-the-health-department-team-medical-team-attacked-by-people-in-moradabad-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘कोरोना फैलता है तो फैलने दो, नहीं कराएंगे मेडिकल टेस्ट’, स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही भड़क गए थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोरोना फैलता है तो फैलने दो, नहीं कराएंगे मेडिकल टेस्ट’, स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही भड़क गए थे लोग
Thu, 16 Apr 2020 09:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के नवाबपुरा में मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें समझाने की भरसक कोशिशें कीं लेकिन हमलावर तो मानो पहले से ही मन बनाकर बैठे थे। पुलिस ने इस पूरे वाकये को थाने की जीडी और फिर एफआईआर में बयां किया है।
रास्ते में पड़ीं ईंट और पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि भीड़ हिंसक थी और कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। जब लोगों को यह समझाने की कोशिश की गई कि मेडिकल टीम उन्हीं की भलाई के लिए उन्हें लेने आई तो लोग चिल्लाने लगे। बोले, कोरोना संक्रमण फैलना है तो फैलने दो, हम मेडिकल टेस्ट नहीं कराने देंगे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही हमलावरों ने धारदार हथियारों और लाठी डंडों से डाक्टर और मेडिकल टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस वाले भी कुछ समझ नहीं पाए। भीड़ लगातार चिल्लाए जा रही थी कि कोरोना संक्रमण फैलना है फैले लेकिन वह टेस्ट हरगिज नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव करते हुए युवा
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कि पुलिस वाले कुछ समझ पाते हमलावरों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से अचानक डाक्टर और स्वास्थ्य टीम पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज नागफनी राजकुमार ने भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ किसी की सुनने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
पथराव करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इतने में पथराव हो गया और डाक्टर व बाकी मेडिकल टीम को जान बचाना मुश्किल हो गया। चौकी इंचार्ज ने तुरंत कंट्रोल रूम को हमले का मैसेज दिया। मौके पर मौजूद पुलिस वाले भी छत से बरसते पत्थरों के बीच जान बचाने को जहां-तहां भागने लगे।