फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: रंग-बिरंगी झालरों से बाजार में चमक, मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां की बिक्री सबसे ज्यादा

Wed, 08 Nov 2023 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: Colorful fringes brighten market, Lakshmi Ganesh idols made clay have highest sales
मुरादाबाद में दिवाली के मौके पर सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस और दीपावली पर्व के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। सोने-चांदी और डायमंड के आभूषणों की चमक और रंग-बिरंगी झालरों से बाजार जगमग हो रहा है। कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। बर्तन बाजार में दिवाली की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। दुकानें भी अब सुबह नौ बजे से खुलने लगी हैं। 11 बजते-बजते बाजार में अच्छी खासी संख्या में ग्राहक पहुंच जाते हैं। दोपहर बाद तो मुख्य बाजारों में निकलना मुश्किल हो जाता है। दुकानों के बाहर अस्थायी दुकानें भी सजावट के सामान और बर्तनों से सजी हुई हैं। गुरहट्टी, कोर्ट रोड, बाजार गंज, कोतवाली, चौमुखापुल, अमरोहा गेट, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड, लाइनपार, नवीन नगर, हरथला में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती है।

Diwali 2023: Colorful fringes brighten market, Lakshmi Ganesh idols made clay have highest sales
मुरादाबाद में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

स्टीकर और रंगोली के सांचे भी खरीद रहे ग्राहक

बिजली की झालरों के अलावा आर्टिफिशियल फूलों से बनीं झालरें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। झालरों के अलावा दीपावली पर घरों के सजाने के लिए ग्राहक लक्ष्मी, गणेश व अन्य इस भगवान की आकृतियों के स्टीकर खरीद रहे हैं। इसके अलावा रंगोली बनाने के लिए सांचे भी खरीदे जा रहे हैं। दुकानदार पंकज गुप्ता ने बताया कि सांचे की कीमत 40 रुपये से शुरू हो रही है। दुकानदार प्रणित कुमार ने बताया कि झालर सौ रुपये से शुरू हो रही हैं। मटकी, तितली, दीपक व अन्य आकृति की झालरें ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।

Diwali 2023: Colorful fringes brighten market, Lakshmi Ganesh idols made clay have highest sales
मुरादाबाद में दिवाली के मौके पर सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला

पसंद आ रहा आतिशबाजी का सेट, चांदी-सोने के लड्डू

बाजार गंज सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि सिंगापुर और इटालियन मूर्तियां और चांदी की बंदनवार ग्राहक पसंद कर रहे हैं। आतिशबाजी का पूरा सेट है। इसमें पटाखे, रॉकेट आदि को शामिल किया गया है। चांदी के लड्डू, बादाम, अखरोट, गुजिया आदि धनतेरस के लिए खास है। कई तरह के सिक्के हैं। इसमें गोल और ओवल सिक्के ग्राहक पसंद कर रहे हैं। सोने-चांदी की रंग-बिरंगी मूर्तियों की खूब मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: Colorful fringes brighten market, Lakshmi Ganesh idols made clay have highest sales
मुरादाबाद में दिवाली के मौके पर सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला

परंपरागत और स्टाइलिश कुर्ता आ रहे पसंद

दीपावली पर खुद को खास दिखाने के लिए लोग खासी मेहनत कर रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि परंपरागत त्योहार पर विशेष दिखने के लिए पुरुष चिकनकारी कुर्ता, मैचिंग पेंट के साथ फ्रंट ओपन कुर्ता और धोती स्टाइल पेंट के साथ शीशे के काम वाला कुर्ता सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, महिलाओं के लिए ड्रेस और सिल्क साड़ियां खास हैं।

विज्ञापन
Diwali 2023: Colorful fringes brighten market, Lakshmi Ganesh idols made clay have highest sales
दिवाली के मौके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बर्तनों में कॉपर और पीतल का फ्यूजन आ रहा पसंद

दुकानदार विवेक अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस के लिए बाजार सजा है। कॉपर और स्टील की अच्छी मांग है। पीतल और कॉपर का फ्यूजन को पसंद किया जा रहा है। इसमें जग, क्लास, लेमन सेट, डिनर सेट हैं। इंडक्शन बेस के बर्तनों की काफी रेंज है। फ्यूल सेवर हैं। इंडक्शन और गैस दोनों पर इनका उपयोग हो सकता है। बहुत अच्छा काम होने की उम्मीद है। बाहर का काम हो चुका है, अब आसपास के ग्राहक आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed