फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KarvaChauth Photo: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य, शुभकामनाओं से सजा दिन..प्यार में डूबी शाम

Thu, 02 Nov 2023 10:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Seeing moon married women asked unbroken good fortune, decorated day with good wishes
मुरादाबाद में करवचौथ के मौके पर सजी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में बुधवार को करवाचौथ की धूम रही। दिनभर करवाचौथ की शुभकामनाओं का दौर चला। पूजा की तैयारी में दिन कब बीत गया पता ही नहीं चला। शाम को सजकर जब महिलाएं आईं तो उनके चेहरे पर प्रेम, विश्वास और सम्मान की भावनाओं से भरपूर नूर दमक रहा था। विधि विधान से पूजन करने के बाद सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला।

Karva Chauth: Seeing moon married women asked unbroken good fortune, decorated day with good wishes
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पति-पत्नी के प्रेम के दिन करवा चौथ पर सुहाग की सलामती के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह श्रृंगार करने के बाद पूजा की। लाल साड़ी, बालों में गजरे की महक, हाथों में रची सुर्ख लाल मेहंदी महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। कॉलोनियों के अलावा सोसायटियों में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा सुनी। भजन-कीर्तन कर महिलाओं ने बुजुर्गों के पैर छूकर सौभाग्यवती रहने का अशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पतियों ने भी उपहार दिए।

Karva Chauth: Seeing moon married women asked unbroken good fortune, decorated day with good wishes
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : संवाद

ब्यूटी पार्लर में दोपहर से ही मेकअप कराने वाली महिलाओं की खासी भीड़ रही। किसी ने बंगाली तो किसी ने गुजराती स्टाइल में साड़ी पहनी। इंडो वेस्टर्न ड्रेस के हिसाब से भी महिलाओं ने लाइट या हैवी मेकअप करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth: Seeing moon married women asked unbroken good fortune, decorated day with good wishes
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मायके से आए उपहार, सासू मां ने लुटाया प्यार

रामगंगा विहार निवासी सागर शर्मा और आसमा की शादी के बाद यह पहला करवा चौथ का व्रत था। बरेली से मेरे मम्मी-पापा आए थे। शगुन के रूप में मठरी, सूखे मेवा, फल, कपड़े व अन्य सामान लेकर आए थे। मेरी सासू मां ने मुझे सुबह सरगी दी। इसके अलावा उपहार दिए। मैंने भी अपनी सासू मां को गिफ्ट में दी और सूट दिया है। सागर शर्मा ने बताया कि मैंने आसमा को गिफ्ट में डायमंड की अंगूठी दी है। शाम को मंदिर में जाकर पूजा की थी और बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Karva Chauth: Seeing moon married women asked unbroken good fortune, decorated day with good wishes
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जेल में बंद 38 महिलाओं ने रखा करवाचौध का व्रत

मुरादाबाद जेल में बंद 38 महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति के दीर्घायु रहने की कामना की। जेल प्रशासन ने बैरेक खुलवाकर महिलाओं को चांद का दीदार कराया। जेल प्रशासन ने व्रती महिलाओं के प्रति जेल प्रशासन ने थोड़ी नरमी बरती। उनको करवा से लेकर पूजन सामग्री और फल उपलब्ध कराया। दस मिनट के लिए बैरक खोलकर चंद्रमा का दर्शन कराया। इसके बाद उनको बैरक में बंद कर दिया गया। जेल के पीसीओ से महिलाओं ने बारी बारी अपने पति से बात की। जेलर मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि महिलाओं के पति ने बात करने के लिए जेल प्रशासन से अनुरोध किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed