फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरोहा में हाईवे पर कोहरे का कहर: दस से ज्यादा वाहन टकराए, छह लोग घायल, मच गई चीखपुकार... लगा भीषण जाम

Sat, 17 Jan 2026 11:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:10 AM IST
सार

अमरोहा में घने कोहरे के कारण डिडौली गांव के सामने नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में कई वाहन आपस में टकरा गए। दोनों घटनाओं में करीब सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए और छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Dense fog causes chaos on the highway in Amroha; more than ten vehicles collide, six people injured
अमरोहा में हाईवे पर भारी कोहरे के बीच हादसा - फोटो : संवाद

अमरोहा में नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। अलग-अलग दो हादसों में एक के बाद एक दस से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। वाहनों के टकराते ही लोगों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Dense fog causes chaos on the highway in Amroha; more than ten vehicles collide, six people injured
अमरोहा में हाईवे पर भारी कोहरे के बीच हादसा - फोटो : संवाद

तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया। यह दोनों हादसे डिडौली गांव के सामने हाईवे पर हुए। शनिवार की सुबह भीषण कोहरा था। दृश्यता शून्य थी। दिखाई नहीं देने के कारण हाईवे पर वाहन भी धीमी रफ्तार से चल रहे थे। हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद थी।

Dense fog causes chaos on the highway in Amroha; more than ten vehicles collide, six people injured
अमरोहा में हाईवे पर भारी कोहरे के बीच हादसा - फोटो : संवाद

पहला हादसा सुबह 4:30 बजे मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर हुआ। इस दौरान सबसे पहले ट्रक के पीछे डीसीएम टकराई और इसके बाद एक के बाद एक छह से सात वाहन भिड़ गए। इसमें चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में बरेली के नवाबगंज के रहने वाले डीसीएम चालक वाहिद अली और पाकबड़ा के ईदगाह रोड के रहने वाले कार सवार हमजा घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dense fog causes chaos on the highway in Amroha; more than ten vehicles collide, six people injured
अमरोहा में हाईवे पर भारी कोहरे के बीच हादसा - फोटो : संवाद

मामूली रूप से टकराए अन्य तीन वाहन सवार लोग गंतव्य के लिए बिना रुके निकल गए। दूसरा हादसा करीब 5:30 बजे दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर हुआ। इस लाइन पर भी पिकअप, कार और निजी बस टकरा गई। इस हादसे में पिकअप सवार लोग पानीपत के रहने वाले हैं और मनोना धाम जा रहे थे। पिकअप में सवार श्रीदेवी, सोनू, उदयवीर और हरीश घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Dense fog causes chaos on the highway in Amroha; more than ten vehicles collide, six people injured
अमरोहा में हाईवे पर भारी कोहरे के बीच हादसा - फोटो : संवाद

जिसके चलते पीछे से आने वाले वाहन रुकते चले गए। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed