फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम विवाह का रूह कंपाने वाला अंत: पति ने डीजल डालकर पत्नी को जिंदा जलाया, पांच दिन बाद हार गई जिंदगी की जंग

Sat, 29 Oct 2022 04:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Oct 2022 04:50 PM IST
सार

दिल्ली के नागलोई की रहने वाली महिला की इलाज के दौरान दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। महिला के पति सीआरपीएफ कर्मी और उसके परिवार पर महिला डीजल डालकर जिंदा जलाने के आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
CRPF personnel Wife in Delhi Safdarganj Hospital dies during treatment who was burnt by putting diesel
निगहत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके में 24 अक्तूबर को डीजल डालकर जलाई गई सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी निगहत ने दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में शनिवार सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। इस मामले में अन्य ससुरालियां फरार हैं।दिल्ली के निहाल विहार थानाक्षेत्र के मोहल्ला छज्जूमल कालोनी नागलोई निवासी निगहत ने करीब दो साल पहले मैनाठेर के गांव नानकार निवासी इंतजार हुसैन से प्रेम विवाह किया था। इंतजार हुसैन सीआरपीएफ में कार्यरत है। निगहत की मां शाहिन ने 25 अक्तूबर को मैनाठेर थाने में तहरीर में दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को पति और ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।
CRPF personnel Wife in Delhi Safdarganj Hospital dies during treatment who was burnt by putting diesel
फाइल फोटो
कई बार पंचायत होने पर बाद भी आरोपियों ने बेटी पर अत्याचार कम नहीं किया था। आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को सुबह करीब आठ बजे पति और अन्य ससुरालियों ने मिलकर निगहत को कमरे में बंधक बना लिया। मारने पीटने के बाद उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी थी।
CRPF personnel Wife in Delhi Safdarganj Hospital dies during treatment who was burnt by putting diesel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति इंतजार हुसैन, ससुर जर्जार, सास आसमा, ननद नजमा, नंदोई हारुन, जेठ इंतकाब और जेठानी शाहिन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF personnel Wife in Delhi Safdarganj Hospital dies during treatment who was burnt by putting diesel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मुरादाबाद से गंभीर हालत में निगहत को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति इंतजार हुसैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया गया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान निकहत की मौत हो गई। पुलिस और परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि की है।

 
विज्ञापन
CRPF personnel Wife in Delhi Safdarganj Hospital dies during treatment who was burnt by putting diesel
फेसबुक - फोटो : istock
फेसबुक के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती
दिल्ली निवासी निगहत और इंतजार हुसैन के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने निगहत को शादी करने का झांसा दिया था।  लेकिन बाद में इंतजार हुसैन ने शादी करने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि निगहत की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद ही इंतजार शादी करने को तैयार हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed