अमरोहा के गजरौला इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन आप दांतों तले उंगलियां दबा बैठेंगे। यहां ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली एक युवती ने पुलिस से अपनी सहेली की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। कहा कि वह अपनी सहेली के बिना नहीं रह सकती। उसे सहेली के साथ ही रहने दिया जाए। पुलिस से गुहार लगाने से पहले युवती ने 1090 पर भी फोन किया। युवती द्वारा सहेली के साथ रहने की जिद इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। बताया जा रहा है कि युवती अपने परिजनों से अलग सहेली के साथ किराये के मकान में रहती है। सहेली की शादी तय होने से वह परेशान है।
दो लड़कियों की लव स्टोरी: थाने पहुंच सहेली की शादी रुकवाने की लगाई गुहार, कही ऐसी बात सब रह गए हक्के-बक्के
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 29 Oct 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन