मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ रामगंगा नदी में कूदने से पहले तुषार अपने ताऊ से बात करना चाहता था लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर तुषार ने ताऊ को मैसेज भेजा और प्रेमिका के साथ रामगंगा में छलांग लगा दी।
मोबाइल की कॉल डिटेल देखने के बाद ताऊ और परिजन बार-बार यही सोच रहे हैं कि यदि कॉल रिसीव हो जाती तो शायद समझाने पर तुषार मान जाता और घर लौट आता।
कटघर के सूरज नगर निवासी तुषार गोस्वामी अपने पिता से ज्यादा ताऊ से बात करता है। ड्यूटी पर जाने के बाद भी वह ताऊ को कॉल करता था। शनिवार की सुबह 10 बजे ताऊ से बोलकर निकला था कि वह ड्यूटी जा रहा है। इसके बाद बुलेट स्टार्ट कर फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया।
2 of 11
मुरादाबाद में कटघर पुल से कूदे युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11:50 बजे उसने अपने ताऊ को पहले व्हाट्सएप कॉल और फिर वीडियो कॉल की, लेकिन दोनों बार कॉल रिसीव नहीं हो सकी। ताऊ सुधीर गोस्वामी ने बताया कि नेट बंद होने के कारण व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल आने का पता नहीं चल पाया था। जब पता चला तो बहुत देर हो गई थी।
3 of 11
युवक के रामगंगा नदी में लापता होने के बाद परिनज
- फोटो : अमर उजाला
थाने पहुंचे तुषार के परिजन, हत्या की आशंका जताई
अंधेरा होने पर पुलिस और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन बंद किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में देर रात करीब 10 बजे थाने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन बंद करने का विरोध किया। परिजनों का दावा है कि तुषार का मोबाइल काफी देर तक चालू था। अगर वह नदी में कूद गया था तो मोबाइल कैसे चल रहा था। उन्होंने हत्या की भी आशंका जताई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन चालू करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
4 of 11
तुषार की बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक नदी किनारे डटे रहे दोनों के परिजन
अंधेरा होने के बाद सभी लोग अपने घरों को लौटने लगे, लेकिन युवक और छात्रा के परिजन देर रात तक नदी किनारे डटे रहे। कोई मोबाइल की टॉर्च से देख रहा था तो किसी ने बैटरी वाली टार्च ले रखी थी। परिवार की महिलाएं घर तो चली गईं लेकिन रात भर सो नहीं पाईं।
5 of 11
रामगंगा पुल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
इकलौते भाई की तलाश में नदी किनारे भटकती रही बहन
तुषार के परिवार में मां सुविता गोस्वामी, पिता प्रदीप गोस्वामी, ताऊ सुधीर गोस्वामी, बहन खुशी और कनिष्का हैं। शनिवार सुबह जब तुषार के रामगंगा नदी में कूदने की जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए। बहन खुशी तो भाई को ढूंढते-ढूंढते रामगंगा किनारे किनारे काफी दूर तक निकल गईं।