फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अहिंसा के पुजारी की जयंती पर किया ऐसा विवाद, हाशिये पर धरी रह गई कांग्रेसी विचारधारा और समाजवाद

Sun, 04 Oct 2020 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
controversy over the Gandhi birth anniversary Congress ideology and socialism remained marginalized
विनोद गुंबर - फोटो : अमर उजाला

अहिंसा के पुजारी की जयंती पर गांधी प्रतिमा के पास अजीब नाटक चला। शुक्रवार सुबह गांधी प्रतिमा पार्क में बैठने को लेकर समाजवादी और कांग्रेसी आमने-सामने आ गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया तो कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।


 

controversy over the Gandhi birth anniversary Congress ideology and socialism remained marginalized
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर - फोटो : amar ujala

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कंपनी बाग स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है। गांधी जयंती के मौके पर विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी पार्क में पहुंचे और कार्यक्रम किया। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी यहां आकर बैठ गए। इसी दौरान वहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और कहा कि यहां पर बैठने की प्रशासनिक अनुमति उन्होंने ली है। फिर दूसरी पार्टी के लोगों को यहां क्यों बैठने दिया। इसी बात को लेकर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी आमने-सामने आ गए।

controversy over the Gandhi birth anniversary Congress ideology and socialism remained marginalized
हंगामा - फोटो : amar ujala
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बैठने की सलाह दी। जिस पर कांग्रेस नेता भड़क गए और वो पार्क से बाहर सड़क पर आकर बैठ गए। यहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें बैठने नहीं दिया। इसके बाद अचानक जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने पेट्रोल से भरी बोतल निकाल ली और अपने ऊपर उड़ेल लिया। आग लगाने की कोशिश की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
controversy over the Gandhi birth anniversary Congress ideology and socialism remained marginalized
चलता रहा हंगामा.. - फोटो : amar ujala
इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उनके हाथ से माचिस छीन ली। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस नेता उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें निजी अस्पताल भिजवा दिया गया। उनकी आंखों में पेट्रोल के छीटें आ गए थे। थाना प्रभारी नवल मारवाहा ने बताया कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने वहां भी हंगामा किया। अपने ऊपर पेट्रोल डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की।

 
विज्ञापन
controversy over the Gandhi birth anniversary Congress ideology and socialism remained marginalized
विनोद गुंबर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
अन्य लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश की। विनोद गुंबर व पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विनोद गुंबर को गिरफ्तार कर लिया  गया है। देर शाम उन्हें थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। हालांकि इस प्रकरण में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई थी। लेकिन बापू की विचारधारा को अगर जीवित रखना था तो उन्हें चाहिए था कि कांग्रेसियों को बुलाते और मिल जुलकर ही महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed