{"_id":"5f7029a5099b6e1ff5664026","slug":"three-sisters-formed-robbery-gang-child-also-used-to-keep-with-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पतियों को घर बैठाया, तीन बहनों ने लूट गैंग बनाया, बच्चा भी रखती थीं साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पतियों को घर बैठाया, तीन बहनों ने लूट गैंग बनाया, बच्चा भी रखती थीं साथ
Sun, 27 Sep 2020 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
तीन सगी बहनों ने गिरोह बनाकर सड़कों पर दौड़ रहे आटो और टेंपो के चालक और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। महिलाएं मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ समेत कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं। पुलिस ने इन तीनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं ने कबूला है कि वह आटो व टेंपो को बुक कराकर सुनसान इलाके में ले जाती थीं और चालक को डरा धमकाकर उससे लूटपाट करती हैं। इसके अलावा सफर के दौरान भी अन्य यात्रियों का सामान चुपके से उड़ा लेती थीं।
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इनके कब्जे से यात्रियों से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि सिविल लाइंस के नवीन नगर एमडीए कलोनी निवासी ललित कुमार ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन साधना मिश्रा निवासी कटघर बीच होली का मैदान शुक्रवार को आटो में बैठकर नवीन नगर जा रही थीं।
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
आटो में तीन अन्य महिलाएं भी सफर कर रही थीं। इन महिलाओं के साथ एक बच्चा भी मौजूद था। सफर के दौरान महिलाओं ने साधना मिश्रा का पर्स उड़ा लिया था। जिसमें नकदी और जेवर थे। इस वारदात की जानकारी महिला को तब हुई, जब वह आटो से नीचे उतर गईं। तब तक आटो रवाना हो चुका था। पुलिस ने महिलाओं की तलाश की तो सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर तीनों खड़ी मिल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन्हें थाने ले आई। यहां पीड़ित महिला साधना से इनकी शिनाख्त कराई गई। पीड़ित ने इन्हें पहचान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं। महिलाओं ने अपने नाम कविता उर्फ अत्ता पत्नी विजय, रिंकी उर्फ पिंकी पत्नी वीर सिंह उर्फ पंजू निवासी इस्लाम नगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कस्बा व थाना नूरपुर जिला बिजनौर और पूजा पुत्री राजेंद्र सिंह नई बस्ती शास्त्री नगर थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ हाल निवासी इस्लाम नगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कस्बा व थाना नूरपुर जिला बिजनौर बताया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी और जेवर बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह लंबे समय से इस तरह की घटनाएं कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ समेत कई जनपदों में घटनाएं कर चुकी हैं। आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि ये आटो और टेंपो बुक कराकर चालक को सुनसान इलाके में ले जाती हैं। वहां डरा धमका कर चालक को लूट लेती हैं। अलग-अलग जनपदों में दस से ज्यादा वारदातें कर चुकी हैं।