फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौकी के जूस से होती थी चेतन चौहान के दिन की शुरूआत, कम मिर्च वाला भोजन था पसंद, टहलना और योग करना...

Mon, 17 Aug 2020 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Aug 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Chetan Chauhan used to start day by drinking gourd juice Less chili food was preferred
चेतन चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान सेहत और फिटनेस को लेकर सजग रहते थे। खाली पेट लौकी का जूस पीते थे। व्यायाम और योगासन भी करते थे। कोरल न्यूज प्रिंट के प्रबंधक (कार्मिक) अंकुश त्यागी ने बताया कि बाबू जी स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते थे।
Chetan Chauhan used to start day by drinking gourd juice Less chili food was preferred
चेतन चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कम मिर्च-मसाले वाला भोजन उन्हें पसंद था। नियमित रूप से लौकी का जूस पीकर दिन की शुरुआत करते थे। व्यायाम, टहलना और योग करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। उनके न रहने से अंकुश त्यागी, तिगरिया भूड़ निवासी रामवीर सिंह गुर्जर, सुनील चौहान ने दुखी मन से उनसे जुड़े कई संस्मरण बताए।
 
Chetan Chauhan used to start day by drinking gourd juice Less chili food was preferred
चेतन चौहान
गजरौला इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे चेतन चौहान के निधन की खबर पर उद्योग जगत भी सकते में हैं। आरएसीएल गेयरटेक लिमिटेड के उपाध्यक्ष सरदार गुरुसरन सिंह, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के यूनिट हेड राधेश्याम सिंह समेत कई औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन ने उनके निधन पर दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chetan Chauhan used to start day by drinking gourd juice Less chili food was preferred
चेतन चौहान - फोटो : पीटीआई
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। यूपी के मंत्री चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया।कोरोना से संक्रमित चौहान गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। चौहान पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन
Chetan Chauhan used to start day by drinking gourd juice Less chili food was preferred
चेतन चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
11 जुलाई को हुआ था कोरोना
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान को 11 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 जुलाई को उन्हें लखनऊ के पीजीआई से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था। शनिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। यूपी के दूसरे मंत्री की कोरोना की वजह से मौत हुई है। इससे पहले कमल रानी वरुण की भी कोरोना की वजह से मौत हुई थी। अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक चेतन चौहान ने पिछले महीने 21 जुलाई को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed