फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसपा नेता के बेटे ने दी जान: लैपटॉप और मोबाइल में दफ्न सीए की खुदकुशी का राज, लॉक लगा होने के कारण पुलिस उलझी

Thu, 05 Jun 2025 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Jun 2025 02:57 PM IST
सार

बसपा नेता के बेटे के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस कई  चीजों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने लैपटॉप और मोबाइल फोने को कब्जे में ले लिया है। गोली मारकर खुदकुशी करने वाले अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन
BSP leader son suicide in Amroha Police will solve mystery of BSP leader son suicide through laptop and mobile
युवक का फाइल फोटो, खुदकुशी के बाद पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
अमरोहा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे अश्वनी के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए उसके लैपटॉप और मोबाइल का सहारा लेगी। जिसके बाद ही इस बात का पता लग सकेगा कि अश्वनी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अश्वनी दिल्ली में सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे।


शहर की पॉश कॉलोनी आवास विकास प्रथम में रहने बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी ने सोमवार शाम लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 
 
BSP leader son suicide in Amroha Police will solve mystery of BSP leader son suicide through laptop and mobile
बेटे की खुदकुशी के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
अश्वनी के आत्मघाती कदम उठाने के समय राम अवतार सिंह पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी व भाई के बेटे के साथ दवाई लेने मेरठ गए थे। देर रात जब वह वापस लौटे तो अश्वनी को मृत देखकर उनके होश उड़ गए थे। अश्वनी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर सीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन अचानक उसके इस आत्मघाती कदम से हर कोई हैरान है।

 
BSP leader son suicide in Amroha Police will solve mystery of BSP leader son suicide through laptop and mobile
भाई की खुदकुशी के बाद बिलखती बहन - फोटो : संवाद
अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मरने से पहले अश्वनी ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। जिससे उसके इस कदम का राज सामने आ सके। घटना के बाद पुलिस ने रिवॉल्वर, अश्वनी का मोबाइल, लैपटॉप व डीवीआर कब्जे में ले ली थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSP leader son suicide in Amroha Police will solve mystery of BSP leader son suicide through laptop and mobile
युवक का फाइल फोटो, बेटे की खुदकुशी के बाद पिता राम अवतार सिंह - फोटो : संवाद
फिलहाल पुलिस की जांच अश्वनी के मोबाइल व लैपटॉप पर टिकी हुई हैं। डीवीआर से भी आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा लैपटॉप व मोबाइल में लॉक लगा होने के कारण इसकी जांच आगे नहीं बढ़ सकी है।

 
विज्ञापन
BSP leader son suicide in Amroha Police will solve mystery of BSP leader son suicide through laptop and mobile
अमरोहा में जान गंवाने वाले अश्विनी - फोटो : संवाद
एक्सपर्ट के द्वारा ही दोनों का लॉक टूटने के बाद कॉल डिटेल व सोशल मीडिया एकांउट से कुछ राज बाहर आ सकेंगे। आत्महत्या से पहले अश्वनी की किन-किन से बात हुई है, इसका रिकॉर्ड भी तलाशा जा रहा है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अश्वनी ने शाम के समय ही आत्मघाती कदम उठाते हुए गोली मार ली थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने कहा कि आत्महत्या के कारणों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed