उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रेम विवाह करने के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। यह सुन दूल्हे के होश उड़ गए। दुल्हन ने अपने पति से तलाक की मांग कर दी। हालांकि परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। फिलहाल दुल्हन ने अपने पति से तलाक ले लिया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती का अपनी बहन के देवर से चार साल प्यार चला। उसने परिवार के विरोध में जाकर प्रेमी से शादी की, लेकिन शादी के अगले ही दिन उसने पति के साथ रहने से इनकार दिया। उसने पति से तलाक मांग लिया। दोनों परिवारों ने युवती को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दरअसल, सोनीपत निवासी इंजीनियर के भाई की मुरादाबाद में ससुराल है। इंजीनियर का भी मुरादाबाद आना-जाना लगा रहता था।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
करीब सात साल पहले इंजीनियर के अपनी भाभी की छोटी बहन से संबंध हो गए थे। इसके बाद युवती भी कई बार सोनीपत गई। युवती ने अपने परिवार से साफ साफ कह दिया गया कि वह बहन के देवर से ही शादी करेगी।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। बावजूद इसके युवती प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई। बेटी की जिद के आगे परिवार ने हार मान ली और इंजीनियर के साथ युवती की शादी कर दी। फेरे की रस्में पूरी होने के बाद युवती ने उसने साथ रहने से साफ इनकार दिया।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
उसने कहा है कि वह अपने मायके जाना चाहती है। युवती मायके आ गई। इसके बाद वह कभी नहीं गई। युवती पर दोनों परिवारों ने ससुराल जाने के लिए दबाव बनाया तो उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे दिया। उसने आत्महत्या करने की धमकी दी।
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
युवती के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र में भेज दिया गया। यहां कई काउंसलिंग में उसे मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है, अब दोनों अलग अलग रहेंगे।