फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद ट्रेनों में लूटपाट: अचानक चार लोग तलवारें और तमंचे लेकर बोगी में चढ़े, जमकर मचाया तांडव, खौफनाक था नजारा

Mon, 11 Apr 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Apr 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
Robbery on strength of swords and guns in two trains at Govind Nagar Outer of moradabad
ट्रेनों में लूट - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से महज एक किलोमीटर दूर गोविंदनगर आउटर पर लगातार दो ट्रेनों में लूट हो गई। विरोध करने पर बदमाशों ने यात्री की पिटाई भी की, जिसमें सात यात्री घायल हो गए। ट्रेन में मौजूद जीआरपी स्टाफ को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। मुरादाबाद के जीआरपी और आरपीएफ  के जवान आउटर पर गश्त पर नहीं थे। पहली लूट शनिवार देर रात तकरीबन 01.40 बजे (14205) फैजाबाद-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में हुई। इसके एक घंटे बाद 02.45 बजे लूट की दूसरी घटना (14615) लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में हुई। चार नकाबपोश बदमाश ट्रेनों की स्लीपर बोगियों में तलवारें और तमंचे लेकर चढ़े और यात्रियों से सामान, नकदी लूट ली। इसमें सात यात्री घायल भी हो गए। ट्रेन (14205) फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में सवार मोहम्मद अजीम, मोहम्मद जुनैद, दिनेश, प्यारेलाल आदि यात्रियों ने बताया कि रात डेढ़ बजे के बाद ट्रेन गोविंद नगर आउटर पर खड़ी थी। अचानक चार लोग हाथों में तलवारें और तमंचे लेकर बोगी में चढ़ गए और यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी। 
Robbery on strength of swords and guns in two trains at Govind Nagar Outer of moradabad
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन्हें तलवार मारकर घायल कर दिया। एक महिला से कुंडल, गले की चेन छीनी। अन्य यात्रियों से पर्स, मोबाइल, नकदी आदि छीनकर ट्रेन से कूद गए। यात्रियों ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी को तहरीर दी। 
Robbery on strength of swords and guns in two trains at Govind Nagar Outer of moradabad
घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों का कहना है कि ट्रेन मुरादाबाद में अटेंड नहीं की गई। हापुड़ में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन की बोगियों में जाकर यात्रियों से पूछताछ की। लूट के बाद भी जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अलर्ट नहीं हुईं। नतीजतन उसी जगह लुटेरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। ट्रेन (14615) लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में भी कई यात्रियों को घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery on strength of swords and guns in two trains at Govind Nagar Outer of moradabad
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उनसे पर्स, नकदी, मोबाइल आदि लूटकर भाग गए। यह ट्रेन मुरादाबाद में अटेंड की गई। जीआरपी के रिकार्ड के मुताबिक दो ट्रेनों में पांच यात्रियों से लूट हुई हैं। इसमें मोबाइल, पर्स, 3500 रुपये नकद और ज्वैलरी शामिल है। जबकि यात्रियों के मुताबिक 10 से अधिक लोगों से मोबाइल और पर्स छीने गए हैं।
 
विज्ञापन
Robbery on strength of swords and guns in two trains at Govind Nagar Outer of moradabad
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन में मौजूद था जीआरपी की स्टाफ
फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में गाजियाबाद का जीआरपी स्टाफ मौजूद था। इसके बावजूद लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ को लूट हो जाने के आदे घंटे बाद जानकारी मिली। यह ट्रेन देर रात 01.55 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची थी। यात्रियों ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। इसके बावजूद ट्रेन को मुरादाबाद जंक्शन पर ही रोककर बोगी में मौजूद यात्रियों से पूछताछ नहीं की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed