फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारी का कत्ल: पापा बेड पर तड़पते रहे... अंकल चाकू मारते रहे, बेटी ने बयां किया खौफनाक मंजर; देखें तस्वीरें

Mon, 15 Jul 2024 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jul 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Brass businessman murder in Moradabad See Photos
businessman murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में शनिवार रात एक बजे पीतल कारोबारी अनिल चौधरी (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घर में सो रहे अनिल को हमलावरों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया और बेडरूम तक पीछा कर बेटी के सामने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। 


छीनाझपटी में चाकू लगने से एक हमलावर भी घायल हो गया। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके से भागे दूसरे हमलावर की तलाश का जा रही है। परिजनों ने बताया कि रात एक बजे गेट की घंटी बजी तो नींद से जागे अनिल ने आवाज देकर पूछा-कौन है। 
 
Brass businessman murder in Moradabad See Photos
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
बाहर से आवाज आई कि फर्म के पैसे देने आए हैं। दरवाजा खोलते ही बाहर मौजूद दो लोग अनिल पर टूट पड़े। चाकू से हमले किए तो अनिल भागकर बेडरूम में पहुंच गए। पीछा करते हमलावरों ने बेड पर गिरे अनिल पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उनकी जान चली गई।
Brass businessman murder in Moradabad See Photos
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चाकू लगने से एक हमलावर के हाथ की नस कट गई लेकिन दोनों भाग निकले। बेडरूम में मौजूद बेटी ने मां तनु की मदद से पड़ोसियों और फिर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो करीब सौ मीटर दूर एक हमलावर घायल और बेहोश पड़ा मिला। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brass businessman murder in Moradabad See Photos
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मृत हमलावर कटघरबीच छत्ता मोहल्ले का आमोद था, जबकि उसका किरायेदार मोहित दूसरा हमलावर है, जो भाग गया। कारोबारी की बेटी ने भी दोनों हमलावरों को पहचान लिया है। मृतक के पिता मुन्नू सिंह चौधरी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन
Brass businessman murder in Moradabad See Photos
moradabad businessman murder - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनटों में दो जान गईं, पुलिस बोली-कारण नहीं मालूम
कटघर के गाड़ीखाना मोहल्ले में कारोबारी की हत्या और चाकू से घायल उसके हमलावर की मौत के मामले में वारदात का मुख्य कारण अगले दिन रात तक भी स्पष्ट नहीं हो सका। शनिवार देर रात की वारदात में रविवार रात तक भी पुलिस कारोबारी की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी। न ही यह स्पष्ट किया कि मृतक और हमलावर के बीच क्या संबंध था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दोनों हमलावरों के चेहरे मौके के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। विशेष टीमें लगाई गई हैं। जल्द मोहित गिरफ्त में होगा।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed