{"_id":"6347861822237720b5756e72","slug":"attacks-on-up-police-in-uttarakhand-policeman-says-that-they-closed-gate-of-farm-house-opened-fire-on-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में पिटी 'खाकी': फार्म हाउस का गेट बंद कर हमारे ऊपर बरसा दीं गोलियां...घायल पुलिसवालों की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में पिटी 'खाकी': फार्म हाउस का गेट बंद कर हमारे ऊपर बरसा दीं गोलियां...घायल पुलिसवालों की जुबानी
Thu, 13 Oct 2022 09:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को एसडीएम पर हुए हमले के आरोपी खनन माफिया को उत्तराखंड के काशीपुर में पकड़ने गई मुरादाबाद पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में ठाकुरद्वारा कोतवाल समेत छह पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गएए जबकि गोली लगने से जसपुर ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख की पत्नी की मौत हो गई। ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी खनन माफिया थाना डिलारी ग्राम कांकरखेड़ा निवासी जफर ग्राम भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के यहां छिपा हुआ है। इस सूचना पर ठाकुरद्वारा कोतवाल योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने बुधवार की शाम भुल्लर के फार्म हाउस की घेराबंदी कर ली। सादे कपड़ों में अनजान लोगों को देखकर परिजनों ने उन्हें ललकारा। पुलिस के अनुसार ग्रामीण हमलावर हो गए।
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मियों का हाल जानते हुए अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हुई फायरिंग में ड्यूटी कर घर लौट रही गुरताज की पत्नी गुरजीत कौर (28) को गोली लग गई। उन्हें निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग में एसओजी के सिपाही राहुल सिंह, शिव कुमार, सुमित राठी, संगम और अनिल कुमार घायल हो गए। सभी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही पांच पुलिसकर्मी लापता हो गए थे। इनमें से ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सकुशल मिल गएए दो अन्य अभी लापता हैं। गुस्साए लोगों ने कुंडा थाने के सामने एनएच पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
फार्म हाउस का गेट बंद कर लिया और हमारे ऊपर गोलियां बरसा दीं
निजी अस्पताल में उत्तराखंड हमले में घायल हुए पुलिस कर्मी संगम, अनिल और सुमित राठी ने घटना बयां की। उन्होंने अफसरों को बताया कि हमारी टीम जफर की तलाश में जुटी थी। वह ठाकुरद्वारा के पास मौजूद था।
निजी अस्पताल में उत्तराखंड हमले में घायल हुए पुलिस कर्मी संगम, अनिल और सुमित राठी ने घटना बयां की। उन्होंने अफसरों को बताया कि हमारी टीम जफर की तलाश में जुटी थी। वह ठाकुरद्वारा के पास मौजूद था।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उनकी घेराबंदी की तो वह बाइक दौड़ते हुए ठाकुरद्वारा से करीब आठ किलोमीटर दूर भरतपुर स्थित फार्म हाउस में पहुंच गए। उसके शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने गेट बंद कर लिया और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। हमारे हथियार छीन लिए।