फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमन माैत मामला: आरोपी 80 की स्पीड़ से दाैड़ा रहे थे थार.. पुलिस समेत किसी ने नहीं टोका, यह भी हुआ खुलासा

Tue, 24 Sep 2024 06:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Aman Death Case: accused were driving Thar speed of 80 kmph, No one including police stopped them
मुरादाबाद में इसी थार के कुलचने से हुई थी अमन की माैत - फोटो : अमर उजाला

कंटेनर डिपो के सामने रेलवे कर्मी के इकलौते बेटे अमन को कुचलने वाली थार 82.22 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी। खुद थार चालक अनमोल के परिजन और व्यापारियों ने सामने आकर इसके साक्ष्य पेश किए हैं। इस हाईस्पीड थार को न तो कहीं रोका गया और न ही इसका चालान किया गया। सिविल लाइंस के चंद्रनगर आजाद नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन 15 सितंबर की रात गांधीनगर से केक खरीदने के बाद अपने घर लौट रहा था।

Aman Death Case: accused were driving Thar speed of 80 kmph, No one including police stopped them
थार से अमन को कुचलने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कंटेनर डिपो के सामने डिवाइडर के कट पर थार चालक अनमोल अरोड़ा ने अमन की बाइक को राैंद दिया था, जिसमें अमन की मौत हो गई थी। अनमोल को मौके पर ही दबोच लिया गया था, जबकि थार में सवार उसके साथी कटघर के लाजपत नगर निवासी सुकेत खन्ना और सिविल लाइंस के रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी दिव्यम चौधरी गाड़ी से कूदकर भाग गए थे।

Aman Death Case: accused were driving Thar speed of 80 kmph, No one including police stopped them
मुरादाबाद में अमन की माैत की जांच की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में पुलिस ने अमन की मां की तहरीर पर थार चालक और उसके साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। अनमोल के परिजन और व्यापारी संगठन के लोग इसे केवल हादसा बता रहे हैं। उन्होंने इसके साक्ष्य भी पेश किए। इस साक्ष्यों में उन्होंने थार सवार अनमोल के उस रात दिल्ली से मुरादाबाद आने तक की लोकेशन और फुटेज पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aman Death Case: accused were driving Thar speed of 80 kmph, No one including police stopped them
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

जिसमें उन्होंने बताया कि अनमोल ने अपने साथियों और ड्राइवर के साथ 15 सितंबर की रात 9:01 बजे छिजारसी टोल पर मौजूद था। इसके अलावा रात 10:07 बजे ब्रजघाट टोल और रात 11:08 बजे जोया टोल से निकला था। यह जानकारी थार के फास्ट्रेक की डिटेल के जरिए पेश गई है। कंटेनर डिपो के सामने जिस कट पर अमन को कुचला गया था, वहां से टोल की दूरी 37 किमी. है, जबकि अनमोल को यह दूरी तय करने में मात्र 27 मिनट का समय लगा है।

विज्ञापन
Aman Death Case: accused were driving Thar speed of 80 kmph, No one including police stopped them
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

यानी अनमोल ने यह दूरी तय करने में 82.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थार दौड़ाई थी, जबकि हाईवे पर अधिकतम 80 किमी. प्रति घंटे और शहर में मात्र 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ही वाहन दौड़ाया  जा सकता है।  थार को न तो कहीं रोका गया और न ही चालान किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed