{"_id":"669c9e6b4d122e1e290f50b0","slug":"amroha-rail-accident-pressure-dropped-loco-brakes-applied-when-we-looked-train-derailed-driver-told-incident-2024-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amroha Rail Accident: 'प्रेशर ड्रॉप हुआ...लोको ब्रेक लगा', देखा गाड़ी डिरेल हो गई; चालक ने बताया पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha Rail Accident: 'प्रेशर ड्रॉप हुआ...लोको ब्रेक लगा', देखा गाड़ी डिरेल हो गई; चालक ने बताया पूरा घटनाक्रम
Sun, 21 Jul 2024 01:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Amroha train accident
- फोटो : अमर उजाला
Amroha Train Derailed Accident: गोंडा से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के दस वैगन पलट गए। दो टैंकरों में केमिकल भरा था, जबकि आठ खाली बताए जा रहे हैं। हादसे से रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर 34 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
amroha train accident
- फोटो : संवाद
प्रेशर ड्रॉप हुआ, लोको ब्रेक लगा, देखा गाड़ी डिरेल हो गई
चालक इकबाल ने बताया कि वह मालगाड़ी लेकर शाम 5:53 बजे मुरादाबाद से गुजरे थे। करीब 6:59 पर अमरोहा स्टेशन पार किया। ट्रैक पूरी तरह साफ था। मालगाड़ी रन थ्रू जा रही थी। लेकिन अचानक इंजन का प्रेशर ड्रॉप हो गया। साथ ही साथ लोको ब्रेक लग गया। जिसके बाद गाड़ी को रोक दिया। फिर पीछे देखा तो गाड़ी बीच में से डिरेल हो चुकी थी।

उसके बाद ट्रैक पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बाद में अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया। बताया कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति यहां से नहीं गुजरा। किसी तरह की घटना या आवाज नहीं आई। यह हादसा अचानक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amroha train accident
- फोटो : संवाद
हादसे के बाद स्टेशन से लौटने लगे यात्री
हादसे के बाद स्टेशन पर ट्रेन आने की इंतजार कर रहे यात्री मायूस होकर लौट गए। वह अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य चले गए। आठ बजे के बाद स्टेशन पूरी तरह खाली नजर आया।
हादसे के बाद स्टेशन पर ट्रेन आने की इंतजार कर रहे यात्री मायूस होकर लौट गए। वह अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य चले गए। आठ बजे के बाद स्टेशन पूरी तरह खाली नजर आया।
विज्ञापन
amroha train accident
- फोटो : संवाद
शाम को यात्री अलग-अलग ट्रेनों से जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन, मालगाड़ी हादसे का शिकार होने के बाद रेल यातायात पूरी तरह बंद हो गया। अप और डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पलट गए। ऐसे में अमरोहा स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद यात्री मायूस होकर अन्य वाहनों से रवाना होने लगे।