{"_id":"5e9418388ebc3e76897305fd","slug":"amroha-police-takes-very-creative-initiative-for-awaring-people-about-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमरोहा की गलियों में घूम रहे हैं यमराज, लोगों को कोरोना से कर रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमरोहा की गलियों में घूम रहे हैं यमराज, लोगों को कोरोना से कर रहे सावधान
Mon, 13 Apr 2020 01:35 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
यमराज बनकर आए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"मैं यमराज हूं...कोरोना मेरा दूत है, आप लोग घरों में रहो, वरना मेरा दूत कोरोना अपनी चपेट में लेकर आपकी जिंदगी लील लेगा।" यह अलफाज पुलिस से साथ अमरोहा के गली-मोहल्ले में घुम रहे यमराज के थे। यमराज ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। सख्ती के बाद भी लॉकडाउन तोड़ने वालों को समझाने के लिए पुलिस ने यह अनोखा तरीका अपनाया है।
यमराज बनकर आए पुलिसकर्मी
- फोटो : ani
कोरोना वायरस के प्रकोप से देशभर के लोग परेशान हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज और इससे मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस मर्ज की दवा अब तक नहीं बन पाई है, इसलिए सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन लगाया है, ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें।
यमराज बनकर आए पुलिसकर्मी
- फोटो : ani
इसके बावजूद कई इलाकों में लोग सड़कों पर मंडरा रहे हैं। पिछले 19 दिनों में लॉकडाउन तोड़ने वाले और शांतिभंग करने वाले 900 से अधिक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन कई इलाकों के लोगों में न तो कोरोना वायरस का खौफ है, न पुलिस की कार्रवाई का डर। भूखमरी के हालातों में पुलिस भी लोगों पर कार्रवाई नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमराज बनकर आए पुलिसकर्मी
- फोटो : ani
ऐसे में रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के बारे में समझाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। रविवार को पुलिस की टीम अपने साथ एक यमराज को लेकर आई और शहर के गुजरी मोहल्ला, बेरियान, मुरादाबादी गेट, बड़ा बाजार और मंडी चौक में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
यमराज बनकर आए पुलिसकर्मी
- फोटो : ani
दरअसल एक पुलिसकर्मी ने ही यमराज का वेष धारण कर लोगों को अपनी भाषा में समझाया। यमराज बने अफसर लगातार लोगों से कह रहे थे कि "मैं यमराज हूं...कोरोना मेरा दूत है। आप सब लोग घरों में रहिए, वरना कोरोना आपको अपनी चपेट में ले लेगा। इसके बाद मृत्यु के समय से पहले ही आपकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। पिछले 19 दिनों से पुलिस-प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। इसलिए घरों में रहिए, सुरक्षित रहिए।"