अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के पिपलौती कलां गांव में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज (30) की उसकी ही पत्नी ने प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने दो चाकू व दो मोबाइल भी बरामद किए।
UP: दूध में पिलाई नींद की गोलियां, प्रेमी 'देवर' को बुला काट दिया पति का गला; मेहराज हत्याकांड की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:21 PM IST
सार
यूपी के अमरोहा में चाकू से ही राजमिस्त्री का गला काट दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन को जेल भेज दिया है। शनिवार की रात को गांव पिपलौती कला में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन