फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम: मेडल संग सम्मान ने बढ़ाई मेधावियों की शान

Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
सार

-अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में बोले पुलिस अधीक्षक
-अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया मेधावियों को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2019 at Rampur Moradabad on 20th June
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम, रामपुर (मुरादाबाद) - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू), जयपुर  की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को सूर्या बैंक्वेट हॉल में किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी डॉ. अजयपाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम (प्रशासन) जेपी गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी डॉ. अजयपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 



उन्होंने  विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के गुर बताए। कार्यक्रम में 245 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। दोनों अतिथियों ने इस तरह के आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन होता है।  एसपी डॉ. अजयपाल ने  कहा कि इम्तिहान सीखने और चुनौतियों का जीतने के लिए सामना करें।

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2019 at Rampur Moradabad on 20th June
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम, रामपुर - फोटो : अमर उजाला

पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, तो निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है परिवार और शिक्षकों का साथ, क्योंकि यही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारा आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कहा कि इम्तिहान तो महज सीखने के लिए होते हैं। 

आगे बहुत सी चुनौतियां आएंगी, जिनका सामना करना के लिए सभी को मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए। उन्होंने आईपीएस बनने के अपने अनुभवों के बारे में भी बताया। कहा कि आईपीएस में एस का मतलब सर्विस होता है और सर्विसिंग का सही अर्थ जनता के हित के लिए कार्य करना होता है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिंदगी में महत्वाकांक्षा और रवैया सही होना चाहिए। साथ ही जागरूकता भी होनी चाहिए। 

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2019 at Rampur Moradabad on 20th June
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम, रामपुर - फोटो : अमर उजाला

सफल होने के लिए शरीर स्वस्थ होना चाहिए, स्वभाव में अहम का नामोनिशान नहीं होना चाहिए और मस्तिष्क चैतन्य रहना चाहिए। साथ ही लक्ष्य को पाने में स्पष्टता होनी चाहिए, आत्मविश्वास के साथ प्रतिबद्धता भी होनी चाहिए तभी लक्ष्य को पा सकेंगे। अंत में दोनों ही अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में 245 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (जेएनयू) डॉ. हरवीर सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुदित खेतान,अमर उजाला के यूनिट हेड संजीव वर्मा, रजा डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर दीप जोशी, भारत भूषण गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। जेएनयू के डॉ. हरवीर सिंह और डॉ. मुदित खेतान ने भी विद्यार्थियों को कई विषय पर अहम जानकारी दी और उनके सवालों का जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2019 at Rampur Moradabad on 20th June
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम, रामपुर - फोटो : अमर उजाला

एनकाउंटर के सवाल पर क्या बोले एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। उनका रामपुर में तबादला होने के बाद ही यह बात सभी को पता लग गई थी। लिहाजा, गुरुवार को जब वह छात्र-छात्राओं ने रूबरू हुए तो मुशीर उल हक ने सवाल दाग ही दिया कि क्या 150 एनकाउंटर को लेकर जो चर्चा है वह सही है या नहीं। इस पर एसपी ने कहा कि यह आंकड़ा करीब दो सौ है। इसके बाद छात्र ने एक उपलब्धि के बारे में पूछा। एसपी ने बताया कि गौतमबुद्घ नगर में तैनाती की समय फर्जी कॉल सेंटरों का मामला उनके समक्ष आया था।

यह लोग कॉल कर विदेशों में ठगी करते थे, जिससे देश की छवि खराब हो रही थी। हमने ऐसे कॉल सेंटरों का पूरा रैकेट पकड़ा, जिसकी सराहना विदेशों में खूब हुई। कहा कि आप भी देश के हित में कार्य करें। एक अभिभावक ने एनडीए की तैयारी को लेकर सवाल किया, जिस पर एसपी ने कहा कि अखबारों को अच्छी तरह से पढ़ें। संपादकीय, लेख को पढ़ने के बाद उसके बारे में चिंतन करें। इसके अलावा परीक्षा की सिलेबस के अनुरूप तैयारी करें। उन्होंने बिना रुके, बिना थके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

आयोजन की पूरी खबर और सभी तस्वीरों के लिए www.amarujala.com के होम पेज पर जाकर भविष्य ज्योति सम्मान 2019 की लिंक क्लिक करें - https://www.amarujala.com/tags/amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-2019

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2019 at Rampur Moradabad on 20th June
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम, रामपुर - फोटो : अमर उजाला
सम्मान पाकर खुशी से झूम उठीं छात्राए
अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम अच्छा लगा। यहां भविष्य के लिहाज से कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिलीं, जो आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगी। -इंशा

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में आने के बाद भविष्य की योजना के लिए एक दिशा मिली। यहां पुलिस अधीक्षक ने भी बेहतर तरीके से समझाया। कार्यक्रम अच्छा लगा। -अक्षिता

जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक दिशा चाहिए होती है। यह कार्यक्रम हम जैसे युवाओं को दिशा देने का ही कार्य है। अब हम अपनी रूचि के अनुसार अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। -महजबी

किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उस क्षेत्र के बारे में जानकारी आवश्यक है। यह कार्यक्रम उसका एक जरिया बनेगा। यहां आकर अच्छा लगा और काफी सीखने को मिला। -अनू

अमर उजाला की ओर से अच्छा और सराहनीय कार्य किया गया, जो युवाओं को उन्नति के मार्ग पर चलने के लिए सफलता के गुर सीखने मिले। यह कार्यक्रम अच्छा और सराहनीय है। -इल्मा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed