लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी की ‘हरियाणवी नाइट’ आयोजन को दर्शकों के हंगामे के बाद बीच में ही रोकना पड़ गया। कुछ शरारती तत्व सुरक्षा चक्र को तोड़कर डांस करते हुए मंच तक आ गए।
2 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें काबू करने में पुलिस से धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ी। हंगामा होते देखकर सपना ने बीच में ही कार्यक्रम को रोक दिया।
3 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी रंग से सराबोर मुरादाबाद के लोग ‘गोली चल जावेगी..’ गाने पर उनकी धमाकेदार एंट्री पर झूमने लगे। हर बीट पर सपना के ठुमकों से कार्यक्रम पूरे शबाब पर था। सपना की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो रहे थे।
4 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
उनकी तस्वीर और सेल्फी के लिए मंच के पास तक पहुंचे लोग कुछ समझने को तैयार नहीं थे। एडीएम सिटी और आयोजकों के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।
5 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगमामूली चोटिल हो गए। दर्शकों को कार्यक्रम खत्म करने धमकी देकर लोगों को शांत कराना पड़ा। इसके बाद मंच के सामने पुलिसबल तैयार करके एक बार फिर सपना ने अपने हरियाणवी अंदाज में डांस शुरू किया।