दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा काट रहे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को शुक्रवार को दो पासपोर्ट मामले में भी सात साल की कैद व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई है। गवाहों की लंबी चौड़ी फौज भी सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट रखने के मामले से सजा से नहीं बचा पाई।
UP: दो बार जा चुकी है विधायकी, चार मामलों में हो चुकी है सजा, आजम के बेटे के 19 गवाहों पर भारी पड़े पांच गवाह
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:30 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम जन्म तिथि के फेर में बुरे फंसे हैं। उनकी दो बार विधायकी जा चुकी है। जन्म तिथि से जुड़े तीन मामलों समेत चार में अब तक सजा हो चुकी है। अब्दुल्ला पर जिले में ही नहीं बल्कि मुरादाबाद तक में 34 केस दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन