फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क के 264 योद्धा पुलिस में शामिल, तस्वीरों में देखिए पासिंग आउट परेड

Sat, 08 Aug 2020 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2020 02:57 AM IST
सार

  • हाईटेक हुई यूपी पुलिस, अब हर रिकॉर्ड होगा कंप्यूटर में दर्ज, तस्वीरों में देखिए पासिंग आउट परेड
  • छह माह का विशेष प्रशिक्षण लेकर पुलिस का हिस्सा बने 264 कंप्यूटर आपरेटर, इनमें 86 महिला कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल
  • डा. आर अंबेडकर पुलिस अकादमी और पीटीएस में आयोजित हुई दीक्षांत परेड   

विज्ञापन
264 warriors of Crime and Criminal Tracking Network join UP police see the passing out parade in pictures
सफलता का उत्साह... - फोटो : अमर उजाला
छह माह का विशेष प्रशिक्षण लेकर शुक्रवार को 264 कंप्यूटर आपरेटर दीक्षांत परेड के बाद यूपी पुलिस का हिस्सा बन गए। इनमें 86 महिला कंप्यूटर आपरेटर भी हैं। इन्हें यूपी के अलग अलग जनपदों में तैनाती दी गई है। 


 
264 warriors of Crime and Criminal Tracking Network join UP police see the passing out parade in pictures
परेड के दौरान... - फोटो : अमर उजाला

पुलिस विभाग में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) लागू होने के बाद से कंप्यूटर आपरेटरों की कमी चल रही थी। जिसकी वजह से रिकार्ड तैयार करने में देरी होती थी। अब यूपी की हाईटेक पुलिस हर रिकार्ड कंप्यूटर पर दर्ज करेगी।  डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी और पीटीएस में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 

264 warriors of Crime and Criminal Tracking Network join UP police see the passing out parade in pictures
उत्साहित प्रशिक्षु... - फोटो : अमर उजाला

डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर का प्रशिक्षण पांच फरवरी 2020 से शुरू हुआ था। पुलिस अकादमी के लिए  200  प्रशिक्षु कंप्यूटर ऑपरेटर आवंटित हुए थे, लेकिन 192 प्रशिक्षुओं ने ही आमद कराई थी।  छह माह तक आउट डोर और इंडोर का प्रशिक्षण चला। जिसमें 14 कैडेट सफल नहीं हो सके। 178 उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं परेड ग्राउंड में शपथ लेने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
264 warriors of Crime and Criminal Tracking Network join UP police see the passing out parade in pictures
सर्वांग सर्वोत्तम, प्रीति सिंह - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को देखते हुए परेड की केवल औपचारिकताएं ही की गई हैं। सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखते हुए एडीजी राजीव कुष्ण ने शपथ दिलाई। इसके अलावा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पीटीसी में प्रशिक्षण के लिए 90 महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आमद कराई थी। तीन महिला प्रशिक्षु ने प्रशिक्षण अवधि में ही मेडिकल ले लिया था, जबकि एक महिला प्रशिक्षु अभी अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
264 warriors of Crime and Criminal Tracking Network join UP police see the passing out parade in pictures
सर्वांग सर्वोत्तम, प्रणदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

86  महिला कंप्यूटर ऑपरेटर छह माह का प्रशिक्षण लेने के बाद शुक्रवार को पास आउट के बाद यूपी पुलिस का हिस्सा बन गईं। यहां डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। प्रणदीप सिंह और प्रीति सिंह सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed