फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विंध्यवासिनी मंदिर परिसर मारपीट: विवादों से रहा है तीर्थ पुरोहित का नाता, खुद को बताता गांधी परिवार का पंडा, कई मुकदमे भी दर्ज

Mon, 21 Jun 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Jun 2021 05:16 PM IST
Vindhyavasini mandir corridor beating incident: tirtha purohit tells himself gandhi family panda many case filed against him
तीर्थ पुरोहित की पुलिसकर्मियों ने की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में जिस तीर्थ पुरोहित से विवाद हुआ है, वह खुद को गांधी परिवार का पंडा बताता है। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन परिवार का पुरोहित होने का भी दावा करता है। जबकि महानायक जब परिवार के साथ विंध्याचल आए थे, तब राजन पाठक ने दर्शन पूजन कराया था। वह अमर सिंह के साथ आए थे। कुछ दिन पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट ने भी इस पुरोहित पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले भी इसके खिलाफ मारपीट और पुरोहितों पर आरती का गर्म तेल फेंकने की तहरीर दी गई हैं। कुछ महीने पहले इसी पुरोहित ने एक दरोगा का सिर फोड़ दिया था। उसमें भी पुलिस ने उसकी पिटाई की थी।



मां विंध्यवासिनी परिसर में पुलिस और तीर्थ पुरोहित में झड़प होने के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर में सिर्फ पुलिसकर्मी और तीर्थ पुरोहित हैं। मंदिर परिसर में पंडा समाज कार्यालय से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूजन प्रतिबंधित हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Vindhyavasini mandir corridor beating incident: tirtha purohit tells himself gandhi family panda many case filed against him
तीर्थ पुरोहित की पिटाई के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

घटना का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें साफ दिख रहा है कि पुरोहित ने बैरिकेडिंग से दर्शनार्थियों को अंदर किया। इस पर एक पुलिसकर्मी ने उसका गमछा पीछे से खींच लिया। इस पर पुरोहित ने नाराजगी दिखाई तो पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद भी पुलिस पिटाई करती रही। घटना के बाद विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडे, धाम चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्र व धाम सुरक्षा प्रभारी रविंद्र यादव पहुंचे और बातचीत कर मामले को शांत कराया।

Vindhyavasini mandir corridor beating incident: tirtha purohit tells himself gandhi family panda many case filed against him
पुलिस ने की तीर्थ पुरोहित की जमकर पिटाई। - फोटो : अमर उजाला।

क्या नियमों से ऊपर हैं अधिकारी
विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन में आम और खास के लिए अलग-अलग कोरोना गाइडलाइन का पालन होता दिखाई देता है। शनिवार और रविवार को मंदिर बंद रहने के दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों के कई बार अपने परिचितों को दर्शन कराने का वीडियो वायरल हो चुका है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी पर पंडा समाज ने सवाल उठाया कि क्या अधिकारी नियमों से ऊपर है, या नियम सिर्फ आम दर्शनार्थियों के लिए है।

विज्ञापन
Vindhyavasini mandir corridor beating incident: tirtha purohit tells himself gandhi family panda many case filed against him

ये था मामला
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर कोरोना कर्फ्यू के दौरान अपने यजमान को दर्शन कराने लेकर जा रहे पुरोहित की वहां तैनात पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पुरोहित अमित पांडेय की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस और पंडा समाज आमने-सामने हो गए। काफी संख्या में इकट्ठा हुए पंडा समाज ने विरोध जताते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों और परिचितों को दर्शन करा रही है और पुरोहित बाहर से आए दर्शनार्थी को दर्शन करा रहे हैं तो रोका जा रहा है। विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए विंध्याचल कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर तीर्थ पुरोहित से बात कर मामला शांत कराया।

Vindhyavasini mandir corridor beating incident: tirtha purohit tells himself gandhi family panda many case filed against him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंडा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने तीर्थ पुरोहित की पिटाई करने वाले तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू नियम का उल्लंघन कर दर्शन कराने के मामले में पंडा अमित पांडे पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का भी  आरोप लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed