फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: सज-धजकर तैयार हुआ विंध्य धाम, चेन्नई-देहरादून, बंगलुरू और कोलकाता से फूलों के साथ आए कारीगर

Sat, 14 Oct 2023 02:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 02:22 PM IST
सार

नवरात्रि के लिए विंध्य धाम सज धजकर तैयार हो गया है। मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइट एवं चुनरी से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए बैरीकेडिंग लगाई गई है और उसको लाल कपड़े से ढका गया है।

विज्ञापन
Vindhya Dham is fully decorated, artisans came with flowers from Chennai-Dehradun, Bangalore and Kolkata
सज-धजकर तैयार हुआ विंध्य धाम - फोटो : अमर उजाला

आज मध्य रात्रि से शुरू हो रहे नवरात्र मेला के लिए विंध्य धाम सज धज कर तैयार हो गया है। परिक्रमा पथ के मुख्य गेट को विदेशी फूलों से सजाया गया है। फ़ूलों से आकर्षक ढंग से जय माता दी लिखा गया है।  मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइट एवं चुनरी से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए बैरीकेडिंग लगाई गई है और उसको लाल कपड़े से ढका गया है।

Vindhya Dham is fully decorated, artisans came with flowers from Chennai-Dehradun, Bangalore and Kolkata
सज-धजकर तैयार हुआ विंध्य धाम - फोटो : अमर उजाला
दर्शन पूजन का दौर भी चल रहा है। रात  बारह बजे मां का कपाट बंद होगा। मंगला आरती श्रृंगार के उपरांत आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जायेगा। 
Vindhya Dham is fully decorated, artisans came with flowers from Chennai-Dehradun, Bangalore and Kolkata
सज-धजकर तैयार हुआ विंध्य धाम - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के प्रथम दिन दर्शन पूजन मां के जयकारे के साथ नवरात्र मेला शुरू हो जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vindhya Dham is fully decorated, artisans came with flowers from Chennai-Dehradun, Bangalore and Kolkata
सज-धजकर तैयार हुआ विंध्य धाम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विंध्य कॉरिडोर की भव्यता के बीच शारदीय नवरात्र में माता विंध्यवासिनी का दरबार रंग-बिरंगे फूलों के अलावा थाईलैंड के आर्किड फूलों से सजाया गया है। फूलों के रंग और सुगंध श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे। चेन्नई, देहरादून, बंगलुरू और कोलकाता से फूलों के साथ आए कारीगर सजावट की तैयारियों में जुटे हैं। कोलकाता से रंग-बिरंगे गेंदा व सन फ्लावर से जहां मंदिर को सजाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Vindhya Dham is fully decorated, artisans came with flowers from Chennai-Dehradun, Bangalore and Kolkata
सज-धजकर तैयार हुआ विंध्य धाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं बंगलुरू के गुलाब, चेन्नई व देहरादून के हर्नीसन के अलावा दिल्ली के स्टार व लिल्ली के फूलों से मां विंध्यवासिनी मंदिर का प्रमुख गेट तैयार किया जाएगा। विंध्य कॉरिडोर के निर्माण के बीच शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तीन लाख नारियल की खेप मंगाई गई है। पिछले दिनों से अब तक विंध्याचल में दस ट्रक नारियल मंगाई जा चुकी है। ट्रक में छह सौ बोरियां मौजूद रहती हैं। प्रत्येक बोरी में 50 नारियल रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed