{"_id":"60b66ea18ebc3e3ba2068250","slug":"irrigation-department-driver-shot-dead-im-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मिर्जापुर में सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या, कोतवाली के पास हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: मिर्जापुर में सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या, कोतवाली के पास हुई वारदात
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अस्पातल लेकर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिर्जापुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हौसला बुलंद, बाइक सवार दोनों बदमाश कचहरी पुलिस चौकी से होते हुए फतहा पुलिस चौकी, एसपी आवास मार्ग की ओर भाग गए। जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी व सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात की। हत्याकांड मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
पुलिस के अनुसार, पड़री थाना क्षेत्र के पहिती लहौरा गांव के मूल निवासी मूलचंद पाल(45) शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी में मकान बनाकर रहते हैं। वे सिंचाई विभाग में चालक थे और ठेकेदारी भी करते थे। मूलचंद मंगलवार की रात लगभग आठ बजे के करीब बाइक लेकर घर से निकले थे। सवा 9 बजे करीब सिविल लाइन रोड पर कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बाबू साहब रेस्टोरेंट के पास पहुंचते ही वहां मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं। अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
एक गोली बाएं कान के नीचे लगी, जबकि दो गोलियां पीठ में लगी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश कचहरी पुलिस चौकी, एसपी आवास से होते हुए फरार हो गए। सिविल लाइंस शहर का सबसे पॉश इलाका है। आसपास पुलिस चौकी, पुलिस क्लब आदि होने के बाद भी बदमाश बाइक सवार को गोली मारकर आराम से निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
3 of 5
मूलचंद को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात कर मामले की छानबीन में जुटे हैं। पुत्र संजय पाल ने बताया कि सात बजे घर से निकले थे। कोई दुश्मनी नहीं है। मूलचंद को तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। इसमें दो पुत्र, दो पुत्र की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्राइम सीन पर डाल दिया गया पानी
कोई भी घटना होती है तो उसका क्राइम सीन सबसे महत्वपूर्ण होता है, पर कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गोली मारकर हत्या होने के बाद जब पुलिस शव लेकर अस्पताल गई तो वहां पर किसी ने क्राइम सीन पर पानी डाल दिया। पुलिस की लापरवाही है कि क्राइम सीन पर शव ले जाने के बाद कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। जिससे पानी डालने वाले के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
5 of 5
सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने पर होगी जानकारी
घटनास्थल के आसपास अस्पताल व कचहरी पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल किए जाने पर बदमाशों की शिनाख्त की जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।