Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No FIR even after three weeks in the Rs 47 lakh wheat scam

Mirzapur News: 47 लाख के गेहूं घोटाले में तीन हफ्ते बाद भी प्राथमिकी नहीं

Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
No FIR even after three weeks in the Rs 47 lakh wheat scam
1600 क्विंटल गेहूं का हिसाब गायब, समिति सील और सचिव निलंबित, तहरीर में खामी बता रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। मठना साधन सहकारी समिति में 47 लाख रुपये के गेहूं घोटाले के मामले में तीन हफ्ते के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद के चार महीने बाद भी 1600 क्विंटल गेहूं का न तो हिसाब मिला और न ही उसकी कीमत जमा हुई। समिति को सील कर सचिव को निलंबित किया जा चुका है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से किसानों में आक्रोश है।
समिति पर करीब 8535 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इसमें 1600 क्विंटल गेहूं गायब होने अथवा उसकी कीमत जमा नहीं होने से करीब 47 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए समिति को सील कर दिया और सचिव को निलंबित कर दिया। इसके बावजूद जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि सरकारी खरीद में इतनी बड़ी गड़बड़ी के बावजूद कार्रवाई में देरी की जा रही है। तहरीर दिए तीन सप्ताह बीतने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। समिति के बृजकिशोर, रमाकांत, धीरज, अशोक सिंह, रामसजीवन, रामप्रसाद, रामकृत और आलोक यादव आदि किसानों ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई कर समिति चालू कराने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
---------
तहरीर को त्रुटिपूर्ण बताकर पल्ला झाड़ रही पुलिस
थाने में तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस तहरीर को त्रुटिपूर्ण बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है। थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में समिति के अधिकारियों को कई बार थाने पर बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आ रहे हैं। तहरीर में त्रुटियां होने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है।

वर्जन-
-----

इस मामले में संबंधित एडीसीओ की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। यदि तहरीर में कुछ त्रुटियां हैं तो जांच कराकर उसे संशोधित करा दिया जाएगा।
- अमित कुमार पांडेय, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed