Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police will be deployed at 222 ghats, with 93 divers and 61 boats kept on standby.

Mirzapur News: 222 घाटों पर तैनात रहेगी पुलिस, 93 गोताखोर और 61 नावें रहेंगी मुस्तैद

Sun, 15 Nov 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police will be deployed at 222 ghats, with 93 divers and 61 boats kept on standby.
मिर्जापुर। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिले के 222 घाटों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इनमें 72 नदी घाट और 150 तालाब व पोखरे शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 93 गोताखोर और 61 नावें लगाई गई हैं। इसके अलावा एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड यूनिट की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि नगर के बरियाघाट, फतहां घाट, चुनार के बालू घाट, रैपुरिया घाट और चील्ह के भोगांव घाट पर एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड यूनिट की टीमें तैनात की गई हैं। डीपीआरओ के सहयोग से घाटों पर बैरिकेडिंग और प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। प्रत्येक घाट पर एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। प्रमुख घाटों पर 10 महिला कांस्टेबल और एंटी रोमियो टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के पोखरों पर ग्राम चौकीदारों की क्लस्टर टीमें तैनात रहेंगी। पटाखों से आग लगने की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम भी तैयार रहेगी। रविवार दोपहर से सोमवार सुबह पूजा संपन्न होने तक सुरक्षा टीमें मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
----------
मंडलायुक्त और डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्जापुर। छठ पूजा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने मिर्जापुर और भदोही के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने अधिक जलस्तर और गहराई वाले घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने तथा चेतावनी संकेतक लगाने को कहा। साथ ही नाव और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। घाटों पर प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा सहायता और एंबुलेंस की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए यातायात व पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा। पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर भीड़ नियंत्रण करने और सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed