Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prince's killers will get tough punishment: Ashish Patel

प्रिंस के हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजा : आशीष पटेल

Sun, 15 Nov 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Prince's killers will get tough punishment: Ashish Patel
विंध्याचल के सेमरी गांव में प्रिंस के परिजन से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल। स्रोत-सोश
प्रिंस के हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजा : आशीष पटेल
विज्ञापन

सेमरी गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा, डीआईजी और डीएम को कार्रवाई के निर्देश
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे उन्होंने अपहरण के बाद हत्या के शिकार हुए प्रिंस बिंद के पिता केशव प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा।
केशव प्रसाद से बातचीत के बाद मंत्री ने फोन पर डीआईजी से बात की। उन्होंने पीड़ित की शिकायत सुनकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी को आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर परिवार को सरकारी मदद उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर को पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने मृतक गेंदालाल के परिजनों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद, राजकुमार दुबे, राजेंद्र पाठक, संजय उपाध्याय और राजाराम बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
शहरनामा की खबर-
प्रिंस के परिवार को 50 लाख मुआवजा दे सरकार : सपा
फोटो-12
मिर्जापुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सेमरी गांव पहुंचा। यहां अपहरण के बाद हत्या के शिकार हुए 12 वर्षीय प्रिंस कुमार बिंद के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अशोक यादव ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उचित मदद नहीं दी तो सपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और परिवार को न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चौरसिया समेत कई नेता शामिल रहे। संवाद


..................................


पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता, न्याय का भरोसा दिया
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में 12 वर्षीय प्रिंस बिंद की हत्या के बाद शनिवार को भी मातम पसरा रहा। एकलौते बेटे को खोने के बाद केशव प्रसाद के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक गेंदालाल के घर पर भी सन्नाटा पसरा है। दोनों परिवारों के घरों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।शुक्रवार को भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद सहित कई नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान डॉ. सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, इंद्र कुमार सिंह, मंगला प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed