फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युविका को मिला अपने सपनो का प्रिंस, देखें इस खूबसूरत जोड़ी की मनमोहक तस्वीरें

Mon, 15 Oct 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 15 Oct 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
yuvika chaudhary got married with prince narula see this couple in pics
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी को उनका प्रिंस चार्मिंग मिल चुका है। जी हां युविका बिग बॉस सीजन नौ के विनर रहे टीवी एक्टर प्रिंस नरूला के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। युविका की मेहंदी से लेकर संगीत और कॉकटेल पार्टी की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि ये जोड़ी बिग बॉस के दौरान सुर्खियों में आई थी। जिसके बाद इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई कर ली थी। आइए आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत जोड़ी की खास तस्वीरें:-

yuvika chaudhary got married with prince narula see this couple in pics
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

युविका अपनी शादी के हर आयोजन में चहकती हुई नजर आईं। उनकी शादी के आयोजनों को देखकर लगता है कि ये जोड़ी अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचता देखकर कितनी खुश है। शादी के बाद प्रिंस और युविका की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें नया-नवेला जोड़ा शादी के बाद की रस्में अदा करते हुए नजर आ रहा है ।

yuvika chaudhary got married with prince narula see this couple in pics
मेरठ न्यूज
युविका और प्रिंस ने पंजाबी रीति रिवाजों के साथ मुंबई के एक आलीशान होटल में शादी की। जिसके बाद 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन होगा। शादी में मुंबई नगरी के कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। इसके अलावा बिग बॉस के कंटेस्टंट प्रियांक शर्मा, बेनाफ्शा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
yuvika chaudhary got married with prince narula see this couple in pics
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
प्रिंस और युविका की शादी का जश्न 3 दिनों तक चला। इसमें प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवार वालों का जमावड़ा दिखाई दिया। वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे जैसे सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी, तब्बू और क्रिकेटर इरफान खान ने इस शादी में शिरकत की थी ।
विज्ञापन
yuvika chaudhary got married with prince narula see this couple in pics
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस सीजन 9 के घर से शुरू हुआ ये प्यार आखिरकार शादी के रिश्ते में बदल चुका है। शादी को लेकर प्रिंस ने कहा था, 'इंगेज होकर मैं बहुत खुश हूं। हमारे परिवार वाले भी बहुत खुश हैं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं ।' ये जोड़ी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है और अपनी कूल कैमिस्ट्री की तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed