फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSP के सामने युवक को गिराकर पीटा, बोले, ये योगी की सरकार है

Tue, 28 Mar 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
youth beaten in SSP office, porn videos made after misbehavior
एसएसपी ऑफिस में युवक की पिटाई

पुलिस कप्तान के ऑफिस में मंगलवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को जमीन पर गिरा गिराकर पीटा। युवक चिल्लाता रहा और पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। आरोप है युवक ने एक महिला का नाम और अश्लील फोटो प्रकाशित की है। पीड़ित महिला ने भी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक और महिला के पति को गिरफ्तार किया है। शिवसेना जिला प्रमुख धर्मेंद्र तोमर व उनके कार्यकर्ता दोपहर को एक महिला को लेकर कप्तान ऑफिस पहुंचे। जहां पर उनको मुकेश कुमार सैनी मिला। महिला ने उसको देखते ही शोर मचना शुरू कर दिया।

youth beaten in SSP office, porn videos made after misbehavior
शिव सेना कार्यकर्ता
आरोप लगाया कि मुकेश सैनी उसके पति का दोस्त है। पति ने उसको दो साल से छोड़ा हुआ है। 11 मार्च को पति अपने साथ मुकेश सैनी और एक अन्य युवक को लेकर महिला के मायके में पहुंचा था। जहां पर मुकेश ने महिला से दुष्कर्म किया और पति ने अश्लील क्लिप बनाई। मुकेश एक साप्ताहिक अखबार में रिपोर्टर है। महिला की अश्लील फोटो मुकेश ने अपने समाचार पत्र में छाप दी। महिला ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को अखबार की कटिंग भी दिखाई।
youth beaten in SSP office, porn videos made after misbehavior
रेप पीड़िता
शिवसेना के कार्यकर्ता मुकेश सैनी से कप्तान ऑफिस में बातचीत करने लगे। महिला का नाम और फोटो सार्वजनिक करने का आरोप लगाकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने मुकेश को पुलिस की मौजूदगी में गिरा गिराकर पीटा। जिस पर वहां पर अफरातफरी भी मच गई। पुलिस ने उसे छुड़ाया और सिविल लाइन भेजा। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने योगी योगी के नारे लगाकर युवक की पिटाई शुरू की थी। योगी के नारों से कप्तान ऑफिस गूंजा तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
youth beaten in SSP office, porn videos made after misbehavior
युवक की पिटाई
शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर नरगिस खान और दर्जनों पुलिसकर्मी तो शिवसेना के कार्यकर्ताओं को देखते रहे। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अब उनकी सरकार है। सबको जानकारी होनी चाहिए की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कोई गलत काम पसंद नहीं करते और न ही वह होने देेंगे। एसएसपी  जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि शिवसेना के कार्यकर्ता ने एक युवक पर महिला की अश्लील फोटो नाम से प्रकाशित करने का आरोप लगाया है। ऑफिस में धक्का मुक्की हुई है, मारपीट नहीं हुई। महिला की शिकायत पर पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर केस दर्ज कराया। सीसीटीवी कैमरा लगा है, जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed