फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ की दूसरी कातिल 'मुस्कान': पति अमित के कत्ल वाली रात मां ने बार-बार बहू से कही ये बात...हर बार किया अनसुना

Sun, 20 Apr 2025 09:21 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बहसूमा (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहसूमा (मेरठ) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

अमित कश्यप उर्फ मिक्की हत्याकांड में पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस घटना से संबंधित तमाम सबूत इकट्ठा कर रही है। इस हत्याकांड की पटकथा तैयार होने समेत अन्य तथ्य जुटा रही है।

विज्ञापन
Meerut Murder Case Police is collecting evidence to file chargesheet soon
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी आए दिन वारदात सामने आ रही हैं। मेरठ के ही बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में अमित कश्यप हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। साजिश के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए रविता ने घर का मुख्य दरवाजा पूरी तरीके से बंद नहीं किया था। जबकि उसकी सास मुनेश देवी ने दरवाजा बंद करने के लिए कई बार कहा था। लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। इसके बाद रविता ने फोन कर अपने प्रेमी अमरदीप को बुला लिया। जो अपने साथ सांप लेकर पहुंचा था। 

Meerut Murder Case Police is collecting evidence to file chargesheet soon
meerut murder - फोटो : अमर उजाला

अमित कश्यप उर्फ मिक्की हत्याकांड में पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस घटना से संबंधित तमाम सबूत इकट्ठा कर रही है। इस हत्याकांड की पटकथा तैयार होने समेत अन्य तथ्य जुटा रही है। सपेरे का भी बयान दर्ज कर उसे सरकारी गवाह बना दिया है। रविता व उसके प्रेमी अमरदीप की मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच के लिए भेजी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्ज शीट दाखिल करेगी।

Meerut Murder Case Police is collecting evidence to file chargesheet soon
आरोपी प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला

बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की की पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर प्रेम में बाधक बने पति अमित उर्फ मिक्की की हत्या कर उसके शव के पास सांप छोड़ दिया था। हत्या को हादसा दर्शाने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस चौंकाने वाले हत्याकांड ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। अमित की पत्नी रविता का अपने पड़ोसी अमरदीप से पिछले 9 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case Police is collecting evidence to file chargesheet soon
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति अमित कश्यप को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने साजिश 9-10 दिन पहले ही रच डाली थी। रविता अपने पति अमित कश्यप, बेटे अनिकेत, बेटी अनु, गौरी के साथ पहले अपनी सुसराल सादपुर मुजफ्फरनगर गई। उसके बाद अपने पीहर वालों के साथ शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। शाकंभरी दर्शन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी डाला था। शाकंभरी के दर्शन करने के बाद घर लौटते समय बहसूमा रास्ते में अमरदीप भी मिला था। इसके बाद घर में रात को पति-पत्नी में आपस में विवाद हुआ था। साजिश के तहत दोनों ने मिलकर अमित को रास्त से हटा दिया।
 

विज्ञापन
Meerut Murder Case Police is collecting evidence to file chargesheet soon
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

रातभर करवटें बदलती रही पत्नी
पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जेल में बंद पत्नी रविता रात भर करवटें बदलती रही। जेल प्रशासन उसके प्रेमी अमरदीप पर भी नजर बनाए हुए है। हालांकि इनका खाना पीना सामान्य चल रहा है। शहर के सौरभ हत्याकांड जैसा ही एक और मामला सामने आया था। अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की है। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की, फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया था। 

यह भी पढ़ें- UP: बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed