फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकाश हत्याकांड: विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया, फिर पहलवान के सीने में उतार दी गोलियां, चार नामजद

Thu, 01 Oct 2020 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2020 06:29 PM IST
सार

  • मृतक के चाचा ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
  • हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम, गांव में पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
wrestler shot dead in Baghpat: shot dead after calling from home to sort out the game dispute
akash murder case - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार देर रात लुहारी गांव में राज्यस्तरीय पहलवान की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पहलवान आकाश की हत्या के मामले में चार नामजद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आकाश के चाचा की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है।


 
wrestler shot dead in Baghpat: shot dead after calling from home to sort out the game dispute
akash murder case - फोटो : amar ujala

आरोप है कि कुछ दिन पूर्व खेल के दौरान हुआ झगड़ा हुआ था। इसी में समझौते करने के बहाने बुलाकर आकाश की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी है। उधर, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

wrestler shot dead in Baghpat: shot dead after calling from home to sort out the game dispute
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

आकाश के चाचा सर्वेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम आकाश अपने दोस्त भरत के घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक अतुल आया और किसी काम के बहाने आकाश और भरत को बुलाकर ले गया। वहां पहले से ही सुमित व अक्षय निवासीगण खेड़ा हटाना, विशाल निवासी लुहारी और एक-दो युवक मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
wrestler shot dead in Baghpat: shot dead after calling from home to sort out the game dispute
akash murder case - फोटो : amar ujala

आरोपियों ने आकाश और भरत पर फायरिंग कर दी। इसमें आकाश की मौत हो गई, जबकि भरत घायल हो गया। कोतवाल अजय कुमार ने बताया कि आकाश के चाचा सर्वेश की तहरीर पर अतुल, सुमित, अक्षय और विशाल के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।


 
विज्ञापन
wrestler shot dead in Baghpat: shot dead after calling from home to sort out the game dispute
baghpat police - फोटो : amar ujala

परिवार में मातम
आकाश की हत्या पर परिवार मेें मातम छाया हुआ है। परिवार की महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा है। गांव के लोग शोक संवेदना के लिए पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed