फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के पहुंचते ही पांडाल में लहराया प्रार्थना पत्र, जमकर हंगामा और नोकझोंक, देखें तस्वीरें

Tue, 05 Nov 2019 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Nov 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Women has ruckus in Chief Minister yogi Rally at Baghpat district of Uttar Pradesh
सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही महिला की इंसाफ की मांग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही बड़ौत के विक्रम हत्याकांड में मां और बहन ने प्रार्थना पत्र लहराया। सीएम से निष्पक्ष जांच की मांग रखी। पुलिस ने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। करीब दस मिनट तक हंगामा होता रहा। अगली स्लाइडों में जानिए फिर क्या हुआ-

Women has ruckus in Chief Minister yogi Rally at Baghpat district of Uttar Pradesh
पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन देते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

वहीं डीएम और अन्य अफसरों ने भी शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर फिर बाद में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मंच से उतरकर महिलाओं को समझाया, निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि सीबीसीआईडी जांच की संस्तुति के साथ प्रार्थना पत्र शासन को प्रेषित कर दिया गया है।

Women has ruckus in Chief Minister yogi Rally at Baghpat district of Uttar Pradesh
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

30 अप्रैल को विक्रम की हत्या के मामले में सही खुलासा न करने का आरोप लगाते हुए मां कमला और बहन जनसभा के मंच के सामने पहुंच गई। उन्होंने सीएम के पहुंचते ही प्रार्थना पत्र लहराकर इंसाफ मांगा। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र लेने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस जबरन महिलाओं को पांडाल से बाहर ले गई।

यह भी पढ़ें: बागपत: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रमाला मिल के विस्तारीकरण का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Women has ruckus in Chief Minister yogi Rally at Baghpat district of Uttar Pradesh
पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन देते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

वहीं हंगामा बढ़ने पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा मंच से नीचे पहुंचे और दोनों महिलाओं से बातचीत की। इंसाफ का भरोसा दिलाया। गन्ना मंत्री के आश्वासन पर महिलाएं शांत हो गई। उधर, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बड़ौत के शोरूम कर्मी विक्रम हत्या के मामले में मां कमला देवी ने सीबीसीआईडी से जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उसे स्वीकार कर लिया गया है। शासन को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। शासन से ही सीबीसीआईडी से जांच कराने की स्वीकृति मिलेगी।

विज्ञापन
Women has ruckus in Chief Minister yogi Rally at Baghpat district of Uttar Pradesh
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

आग लगने से मची अफरा-तफरी
कार्यक्रम स्थल के बाहर जिस जगह चेंकिग चल रही थी, वहां किसी व्यक्ति ने माचिस की तीली गन्ने की पत्ती में छोड़ दी। इससे आग लग गई और वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों और पुलिस कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर आग को बुझाया। एक ग्रामीण के पास चाकू मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed