बागपत में रमाला चीनी मिल का सबसे पहले विस्तारीकरण कर भाजपा ने किसानों की नब्ज पकड़ने की कोशिश की है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा का ग्राफ इस क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। आज सीएम ने यहां आकर फिर से किसानों की मंशा भांपी।
सीएम योगी बोले- पश्चिमी यूपी के युवा अब खुशहाल, दंगामुक्त हुआ प्रदेश, महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मंच से उतरकर महिलाओं को समझाया, निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि सीबीसीआईडी जांच की संस्तुति के साथ पीड़िताओं का प्रार्थना पत्र शासन को प्रेषित कर दिया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां हवन में आहुति देने के बाद जनपद की जनता को संबोधन करते हुए कहा कि रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण होने से अगले 30 सालों तक बागपत के किसान कहीं नहीं भटकेंगे। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के पीएम के अभियान से जुड़कर काम कर रही है।
सीएम ने कहा 370 की आड़ में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी निशाना बना रहे थे, जम्मू और लद्दाख में संविधान लागू किया, पाकिस्तान को बता दिया कि मांद में घुसकर मरेंगे और सेना काश्मीर में यही कर रही है। इस दौरान सीएम योगी ने हरिद्वार कुंभ से पहले गंग नहर की पटरी को डबल करने की घोषणा भी की।