मेरठ में प्रेम विवाह के बाद एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती से शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया जेल जाने के डर से आरोपी ने शादी कर ली। दो माह से यह युवती अपने प्रेमी सावन बालियान के साथ सदर क्षेत्र के रविंद्रपुरी में किराए के मकान में रह रही थी। रविवार देर शाम उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। हत्यारोपी प्रेमी फरार है। पुलिस ने उसके पिता और भाई को हिरासत में लिया है। आगे स्लाइड्स में देखें आखिर कैसे एक प्रेमी ने पत्नी की गला घोंटकर कर डाली निर्मम हत्या: -
दुष्कर्म के केस से बचने के लिए पीड़िता से रचा ली थी शादी, अनोखी लव स्टोरी का दर्दनाक अंजाम
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के अनुसार कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती का कंकरखेड़ा निवासी सावन बालियान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती तीन बार प्रेमी के साथ घर से जा चुकी थी। मामला अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के चलते युवती के परिजन विरोध करते थे। 18 अप्रैल 2019 को कंकरखेड़ा थाने में युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। इस दौरान युवती घर से चली गई थी। पुलिस ने जब युवती को बरामद कर कोर्ट में बयान कराए तो युवती ने दबाव में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। 19 मई को युवती फिर से घर से चली गई।
20 मई को युवक के परिजनों ने भी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 25 मई को दोनों थाने पहुंचे जहां बयान के बाद पुलिस पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। 28 मई से युवती अपने प्रेमी के साथ सदर के रविंद्रपुरी में किराए पर रह रही थी। इस दौरान प्रेमी ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार शाम युवती के पिता और परिजन उससे मिलने पहुंचे तो उसका शव पड़ा मिला। युवती की हत्या की सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी सावन की तलाश की जा रही है।
युवती के पिता ने किराए पर लिया था कमरा
एसएसपी के अनुसार युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने खुद बेटी के लिए किराए पर कमरा लिया था। जहां उसकी बेटी और उसका प्रेमी सावन रविंद्रपुरी में किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने पिता से अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ की। युवती की मौत के बाद भाई और बहन के अलावा परिजनों में कोहराम मचा है। युवती के पिता ने सावन से भी यह कहा था कि जहां उसकी बेटी खुश है वहां रहेगी। लेकिन प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
युवती बालिग थी। युवती की तरफ से जो मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराया था, उसमें युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए थे। जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। उसके बाद फिर से दोनों अपने घर से चले गये। पुलिस ने दोनों के बयान लिए और इसकी वीडियो भी पुलिस के पास सुरक्षित है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। -नितिन तिवारी, एसएसपी