फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलती चिता से पुलिस ने निकाला युवती का शव, दूसरे संप्रदाय के युवक से की थी शादी

Thu, 13 Apr 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 13 Apr 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Why the dead body of an underworld, you will know knowingly
जलती चिता से शव को निकाला

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर डाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से अधजली लाश को बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने गांव में आसपास के लोगों से फांसी लगाकर जान देने की बात कहकर युवती का अंतिम संस्कार कर डाला। लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधजले शव को कब्जे में ले लिया।   

Why the dead body of an underworld, you will know knowingly
पुलिस ने जलती चिता से शव बाहर निकाला

दरअसल, कुछ दिनों पहले युवती ने एक दूसरे समुदाय के लड़के से कोर्ट मैरिज की थी, जिसके चलते युवती के परिजन उसके खिलाफ थे। वहीं क्षेत्र में युवती की हत्या की जाने की चर्चा है, जिसके बाद पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य परिवार वाले फरार है। 

Why the dead body of an underworld, you will know knowingly
मौके पर इक्कठा हुए लोग

मलियाना स्थित महामाई मंदिर के निकट विजेंद्र कुमार का परिवार रहता हैं। वाल्मिकी समाज के विजेंद्र के परिवार में तीन पुत्र और एक इकलौती पुत्री दीपा थी। दीपा शारदा रोड स्थित कनोहर लाल डिग्री कॉलेज से बीएड कर रही थी। दो दिन पूर्व विजेंद्र के भाई बिल्लू की मौत हो गई थी, जिसके चलते दो दिन से विजेंद्र का पूरा परिवार अधिकांस समय पड़ोस में ही रहने वाले भाई बिल्लू के परिवार के पास था। बुधवार की सुबह घर के सभी लोग बिल्लू के घर गए थे और दीपा घर पर अकेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why the dead body of an underworld, you will know knowingly
जलली चिता से निकलवाया शव

पुलिस ने दीपा के भाई बिट्टू को हिरासत में लेते हुए जलती चिता से लाश को बाहर निकलवाया और सील करते हुए अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिवार के अन्य लोग फरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed