फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बहनों का इकलौता भाई था यश, माता-पिता बार-बार हो रहे बेहोश, हत्यारों को फांसी देने की मांग 

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Victim family said that big action against accused in Yash Murder case in Meerut see photos
यश की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

यश रस्तोगी तीन बहनों का इकलौता का भाई था। घर में सब उसको प्यार से गोलू कहते थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है, तीसरी बहन यश से छोटी है। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद यश का शव जागृति विहार में पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माता-पिता बार-बार बेहोश हो रहे थे। परिवार के लोग बोले कि हत्यारोपियों को फांसी की सजा हो, तभी हमें इंसाफ मिलेगा। 



वहीं यश की मौत से जागृति विहार में परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। सूरजकुंड श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। चचेरे भाई दीपांशु ने मुखाग्नि दी। 

शावेज की फैक्टरी पर चले बुलडोजर 
लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी शावेज की फैक्टरी पर बुलडोजर चलना चाहिए। आरोपियों के घर पुलिस ध्वस्त करें। उनके परिवार और अन्य लोग भी देखें कि किसी के परिवार के इकलौते बेटे की हत्या करने का परिणाम कैसा होता है।

Victim family said that big action against accused in Yash Murder case in Meerut see photos
LLB स्टूडेंट मर्डर, यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों को सामने लाओ, खुद बदला लेंगे
परिजनों ने कहा कि छह दिन से परिवार ने खाना तक नहीं खाया। पुलिस गुमराह करती रही। यश के पिता बोले कि योगी सरकार में भी ऐसा होगा। इसकी उम्मीद न थी। परिजन बोले- हत्यारोपियों को हमारे सामने लाओ, हम खुद बदला लेंगे। यश की बहन ने भी भाई की हत्या का बदला खुद लेने की बात कहते पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी जताई।

Victim family said that big action against accused in Yash Murder case in Meerut see photos
meerut police - फोटो : अमर उजाला

एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी की हत्या के विरोध में हंगामा
यश हत्याकांड में शावेज और अन्य आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यश के हाथ-पैर बांधने और मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद उसे फैक्टरी में छोड़कर चले गए थे। इसके तीन घंटे बाद फैक्टरी में लौटे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव बोरे में बंद कर एक ठेले पर नाले तक लेकर गए। साक्ष्य मिटाने की मंशा से ही उन्होंने स्कूटी के भी कई टुकड़े कर दिए थे। पुलिस का मानना है कि मरने से पहले यश काफी तड़पा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्राथमिक जांच में उसकी मौत दम घुटने से हुई है। छह दिन पुराना शव होने के कारण विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Victim family said that big action against accused in Yash Murder case in Meerut see photos
LLB स्टूडेंट मर्डर, यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से यश और शावेज की छह महीने पहले दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों ही समलैंगिक ग्रुप से जुड़ गए थे। 26 जून को दोनों की ऐप के माध्यम से बात हुई। इसके बाद यश लिसाड़ीगेट में शावेज की फैक्टरी में स्कूटी से पहुंचा। जहां पर शावेज के साथ कर्मचारी अलीशान और सलमान मौजूद थे। यहां पांच हजार रुपये के लेन-देन को लेकर यश और शावेज में बहस हुई। इसी दौरान शावेज ने यश का गला घोंट दिया था। चीख-पुकार सुनकर अलीशान और सलमान भी पहुंचे। फिर तीनों ने मिलकर यश के हाथ-पैर रस्से से बांध दिए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर उसे फैक्टरी में छोड़कर तीनों चले गए। 

विज्ञापन
Victim family said that big action against accused in Yash Murder case in Meerut see photos
LLB स्टूडेंट मर्डर, यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के मुताबिक, करीब तीन घंटे बाद वह आए, तब तक यश की मौत हो चुकी थी। तीनों ने शव को एक बोरे में बंद किया और फिर ठेले में रखकर पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास नाले में फेंक गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed