फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाहनों का कमेला हो गया था सील, फिर कैसे गायब हुई लग्जरी गाड़ियां, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Apr 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 09 Apr 2017 02:52 PM IST
सार

हाजी गल्ला के गोदाम में बीएस-4 की कटी गाड़ियां, नई गाड़ियां के पार्ट्स देखकर पुलिस भी हैरान, गल्ला के पक्ष में सोतीगंज के कई कबाड़ी गोदाम पर पहुंचे 
 

विज्ञापन
Vehicles had been sealed, then how vanished 450 luxury car, see photos
वाहनों का कमेला
मेरठ में सोतीगंज के वाहन माफिया हाजी नईम उर्फ गल्ला के गोदाम में बीएस-4 की गाड़ियां कटी हालत में मिली है। नई गाड़ियों की बॉडी व पार्ट्स देखकर पुलिस भी हैरान है। छापेमारी की सूचना पर सोतीगंज से गल्ला के पक्ष में कई कबाड़ी मौके पर पहुंचे। गल्ला का वेस्ट एंड रोड पर मेरठ पब्लिक स्कूल से सटा हुआ गोदाम है। सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि गल्ला के गोदाम पर चोरी की गाड़ियां काटी जा रही है।
Vehicles had been sealed, then how vanished 450 luxury car, see photos
वाहनों का कमेला
बृहस्पतिवार दोपहर 1.10 बजे सदर पुलिस गोदाम पर पहुंची। गोदाम में बाहर से लगा ताला तोड़ा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बाद एक युवक ने पुलिस को बताया का गोदाम में अंदर जाने का दूसरा रास्ता है। पुलिस दूसरे रास्ते से गोदाम में पहुंची। गोदाम में 50 से अधिक गाड़ियां कटी हालत में मिलीं। पुलिस ने करीब आधा घंटे तक जांच पड़ताल की। गोदाम में लग्जरी और बीएस-4 गाड़ियों के पार्ट्स देखकर पुलिस भी हैरानी में पड़ गई। 
Vehicles had been sealed, then how vanished 450 luxury car, see photos
वाहनों का कमेला
सवाल उठता कि आखिर गल्ला के गोदाम में नई गाड़ियों के पार्ट्स कहां से आए। पुलिस ने इन पार्ट्स के बारे में बिना कोई पूछताछ किए गोदाम में कटी हालत में मिली स्कार्पियो और स्विफ्ट की जांच की। बाद में बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। गल्ला के गोदाम पर छापा लगते ही सोतीगंज मस्जिद के सेकेट्रेरी यूनुस समेत दर्जनों कबाड़ी मौके पर पहुंचे। कबाड़ियों ने दावा किया कि गोदाम में कटी पड़ी सभी गाड़ियों के कागज उनके पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicles had been sealed, then how vanished 450 luxury car, see photos
वाहनों का कमेला
पुलिस ने जांच करने की बात कहकर कबाड़ियों को दो गाड़ियों के कागज लेकर थाने आने की बात कही। पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि गल्ला का गोदाम अब पुलिस के निगरानी में रहेगा। गोदाम में सभी गाड़ियों की जांच पड़ताल की जाएगी। जब तक गाड़ियों की बारीकी से जांच नहीं होगी, तब तक कोई गोदाम में नहीं घुसेगा। 
विज्ञापन
Vehicles had been sealed, then how vanished 450 luxury car, see photos
वाहनों का कमेला
पुलिस ने गल्ला से सभी गाड़ियों के कागज लेकर शुक्रवार थाने में बुलाया है। पुलिस सभी गाड़ियां की जानकारी आरटीओ से भी जुटाने की बात कह रही है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चोरी की गाड़ी कटने की सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने हाजी गल्ला के गोदाम पर छापा मारा था। जहां पर कुछ नई गाड़ियों की बॉडी और पार्ट्स मिले हैं। पुलिस ने गल्ला से गाड़ियों के कागज मंगवाए है। जांच की जा रही है। 
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
हाजी गल्ला के गोदाम में बीएस-4 की कटी गाड़ियां, नई गाड़ियां के पार्ट्स देखकर पुलिस भी हैरान, गल्ला के पक्ष में सोतीगंज के कई कबाड़ी गोदाम पर पहुंचे 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed