फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाठी-डंडे लेकर पहुंची महिलाएं, ठेका बंद न करने पर चप्पलों से पीटा, देखें तस्वीरें

Sat, 08 Apr 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sat, 08 Apr 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
Ladies who reached the contract with sticks and sticks, beating from slippers, view Photos
युवक की पिटाई करती महिला

शामली में शराब की दुकानों को लेकर जिले में विरोध प्रदर्शन का दौर अभी जारी है। बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। वहीं, शामली के गांव खेड़ीकरमू में भी शराब की दुकान बंद कराने के लिए जमकर हंगामा किया गया। 

Ladies who reached the contract with sticks and sticks, beating from slippers, view Photos
शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिलाएं

खेड़ीकरमू गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम भी दिल्ली रोड स्थित शराब की दुकान को हटवाने के लिए हंगामा प्रदर्शन किया था। तब जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने गुस्साई भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक दुकान स्थानांतरित नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा।

Ladies who reached the contract with sticks and sticks, beating from slippers, view Photos
ठेका बंद कराने पहुंची महिलाएं

इसके चलते शुक्रवार शाम पांच बजे फिर से सैकड़ों महिला और पुरुष एकत्र होकर शराब की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई महिलाएं डंडे लेकर पहुंची। सूचना पर शामली कोतवाली प्रभारी तथा आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि दुकान स्थानांतरण कराने के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करें। इसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए। फिलहाल शराब की दुकान को बंद करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ladies who reached the contract with sticks and sticks, beating from slippers, view Photos
शराब के ठेके को लेकर हंगामा

उधर, बृहस्पतिवार शाम हुए घटनाक्रम के बारे में शराब की दुकान के सेल्समैन बिजेंद्र और कुलदीप ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खेडीकरमू गांव की कुछ महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Ladies who reached the contract with sticks and sticks, beating from slippers, view Photos
पुलिस के सामने धमकी देती महिला

दूसरी तरफ, बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में चल रही शराब की दुकान को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आवासीय क्षेत्र के नजदीक संचालित इस दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शराब की दुकान पर लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया और चेतावनी दी कि दोबारा से शराब की दुकान खोली, तो आंदोलन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed