फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें, मेरठ से है गहरा नाता

Wed, 10 Mar 2021 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Mar 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand new CM Tirath Singh Rawat are deeply related to Meerut
उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मेरठ से गहरा नाता है। तीरथ सिंह रावत काफी संघर्ष के बाद गांव की पगडंडी से सीएम की कुर्सी तक पहुंचे हैं। वहीं मेरठ उनके इस संघर्ष में सहभागी रहा है। आगे तस्वीरों में जानिए आखिर तीरथ सिंह की जिंदगी में क्या मायने रखता है मेरठ शहर: -

Uttarakhand new CM Tirath Singh Rawat are deeply related to Meerut
उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

तीरथ सिंह रावत तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई जसवंत सिंह रावत पूर्व सैनिक हैं। वह पौड़ी के सीरों गांव में ही रहते हैं। दूसरे भाई कुलदीप सिंह रावत प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। वह देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में निवास करते हैं। वह 1985 से देहरादून में रह रहे हैं। तीनों में तीरथ सिंह रावत सबसे छोटे भाई हैं। तीरथ सिंह रावत की एक बेटी लोकांक्षा रावत हैं। वह सेंट जोजेफ्स एकेडमी में 10वीं की छात्रा हैं।

Uttarakhand new CM Tirath Singh Rawat are deeply related to Meerut
डॉक्टर रश्मि रावत - फोटो : अमर उजाला

तीरथ सिंह रावत की पत्नी डॉक्टर रश्मि त्यागी रावत देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहती हूं। जिस तरह तीरथ सिंह रावत का व्यक्तित्व है, विरोधी पार्टी के लोग भी उन्हें पसंद करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand new CM Tirath Singh Rawat are deeply related to Meerut
डॉक्टर रश्मि रावत और बेटी लोकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी डॉक्टर रश्मि रावत और बेटी लोकांक्षा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान डॉक्टर रश्मि त्यागी रावत ने कहा कि मुझे पहले से ही अंदाजा था कि उनकी क्षमताओं और योग्यता को देखते हुए उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।


 
विज्ञापन
Uttarakhand new CM Tirath Singh Rawat are deeply related to Meerut
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे तीरथ सिंह रावत का मेरठ से गहरा नाता है। मेरठ में उनकी ससुराल है। तीरथ सिंह रावत की पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी मूल रूप से खरखौदा की रहने वाली हैं। डॉ. रश्मि त्यागी ने साल 1994 में सीसीएसयू कैम्पस से एबीवीपी के बैनर तले छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। उन्होंने कैंपस से साइकोलॉजी में एमफिल और पीएचडी की है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed