फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता का कातिल बना बेटा : जुए और शराब की लत ने तबाह किया परिवार, चार साल पहले लगी थी बुरी लत

Tue, 09 Mar 2021 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Murder in Meerut:  son shot deadhis Father in Meerut for Money
पिता की हत्या करने के बाद थाने में मौजूद आरोपी कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी में सराफ विनोद वर्मा की हत्या में आरोपी बेटा कृष्ण चार साल पहले ही बुरी संगत में फंसा था। कृष्ण की मां माया का कहना है कि बेटे का ज्यादातर वक्त पहले पिता के साथ ही गुजरता था।



दोनों में काफी लगाव था। वह पिता के साथ दुकान पर बैठता था। लेकिन चार साल से कुछ दोस्तों की बुरी संगत में ऐसा फंसा कि उसका व्यवहार बदलता चला गया। कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस तरह अपने पिता की ही जान ले लेगा। आगे पढ़ें, कैसे जुए और शराब की लत ने एक हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया: -

 

Murder in Meerut:  son shot deadhis Father in Meerut for Money
आरोपी बेटे को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री का दावा है कि आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोली चलाई। इसमें दो गोली रिवाल्वर में मिली है। आरोपी के परिजनों ने बताया कि उसके पास 100 कारतूस थे। हालांकि थाना पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। सवाल है कि आखिर यह कारतूस किसके पास हैं। पुलिस ने 48 घंटे बीतने के बाद भी इसका पता लगाया उचित नहीं समझा। कृष्ण ने 14 साल पहले शस्त्र लाइसेंस बनवाया था।
 

Murder in Meerut:  son shot deadhis Father in Meerut for Money
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि रविवार को ब्रह्मपुरी पुलिस जब आरोपी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी, तभी परिजन उसके पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पिता का शव सामने से जाता देखा तो कुछ समय के लिए उसने गर्दन झुका ली। हालांकि हवालात में होने तक कृष्ण ने पिता की हत्या पर कोई पछतावा जाहिर नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Meerut:  son shot deadhis Father in Meerut for Money
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

जुए और शराब की लत ने पहले भी तबाह किए परिवार
ब्रह्मपुरी की खौफनाक घटना अब भी लोगों के जेहन से नहीं निकल पा रही है। जुए और शराब की लत ने पहले भी कई परिवारों को तबाह किया है। इस क्षेत्र में वर्ष 2015 में ब्रह्मपुरी में कसीनो चलाने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण शर्मा व कालिया सहित उनके गुर्गों ने तीन युवकों की हत्या कर दी थी।

वर्ष 2017 में परचून व्यापारी की दुकान में घुसकर हत्या भी जुआ खेलने के विवाद में हुई थी। वहीं, ब्रह्मपुरी के रहने वाले संदीप, दीपांशु हरेंद्र सहित कई लोग भी जुए और शराब से जुड़े मामलों में जेल भेजे गए। इसके अलावा माधवपुरम को भी जुए और सट्टे का गढ़ माना जाता है।

विज्ञापन
Murder in Meerut:  son shot deadhis Father in Meerut for Money
आरोपी बेटे को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जुआरियों और नशाखोरों के खिलाफ चलाएंगे अभियान
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि जुआ और शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed