मेरठ में अचानक कुछ लोगों की भीड़ मोर्चरी पहुंची। इस दौरान झुलसे शव एंबुलेंस से उतरते देख वहां मौजूद लोगों के रोंगेटे खड़े हो गए। थोड़े अंतराल में एक-एक कर तीन शव लाए गए।
मवाना के सुभाष चौक पर सोमवार को जो कुछ हुआ, वह हृदय विदारक था। किसी तरह आग बुझी तो अंदर राजा, शादाब और रोहित उर्फ कालू के झुलसे शव देख कर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से तीनों शव मेडिकल की मोर्चरी भिजवा दिए। कुछ देर में मोर्चरी पर भी भीड़ जुटने लगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रोहित के भाई मोनू ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ मौजूद लोग उसे संभालने में लगे थे लेकिन वह भाई की मौत से आहत दिखे। भीड़ में मौजूद काफी लोग ऐसे थे, जिनकी हालत हादसे के बाद के हालातों को बयां कर रही थी। उनके कपड़े तेल व गंदगी से सने थे। कुछ के पैरों में तो चप्पल भी नहीं थी। मवाना निवासी वक्कास ने कहा कि उन्होंने इतना दर्दनाक हादसा नहीं देखा। एहतियात के तौर पर पुलिस बल बुला लिया गया। एसीएम द्वितीय सत्यप्रकाश व सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह तब तक वहां डटे रहे, जब तक कि तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद रवाना नहीं हो गए। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अय्यूब कालिया भी पूरे समय मोर्चरी पर मौजूद रहे।
2 of 6
मेरठ में आग, आग
- फोटो : अमर उजाला
भयावह था हादसा
मवाना में बस अड्डा पुलिस चौकी के पास मोबिल ऑयल की दुकान में जैसे ही धमाके के साथ ड्रम फटने शुरू हुए तो पूरा इलाका दहल गया। पूरा कस्बा आशंका व अनहोनी से घिर गया। कुछ लोग मौके की तरफ दौड़े, लेकिन आग का भयावह रूप को देख अंदर फंसे युवकों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आग की लपटें उठीं और धमाकों की तेज आवाज के साथ-साथ लोगों की चीख-पुकार मची थी।
3 of 6
मेरठ में आग, आग
- फोटो : अमर उजाला
बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था परिवार, अंदर हो रहे थे धमाके
मवाना में बस अड्डा पुलिस चौकी के पास भयावह मंजर था। आग लगने पर दुकान में धमाके होने लगे। आग में राजा, रोहित और शादाब फंसे हैं, इसका पता लगते ही उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। तीनों मवाना के रहने वाले थे। परिवार बाहर चिल्ला रहा और दुकान में भीषण आग के साथ धमाके हो रहे थे।
4 of 6
मेरठ में आग, आग
- फोटो : अमर उजाला
इस मंजर को जिसने भी देखा वही रो रहा था। लोगों में भगदड़ भी मची हुई थी। लोगों के हल्ला मचाते ही स्थानीय पुलिस दौड़कर पहुंच गई। आग का भयावह रूप देखकर पुलिस भी घबरा गई। धमाके होते देखकर पुलिस ने लोगों को वहां से हटाना शुरू किया।
5 of 6
मेरठ में आग, आग
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि दो कोचिंग बंद थे
दुकान के ऊपरी मंजिल पर दो कोचिंग सेंटर चलते हैं। आग का भयावह रूप देखकर लोगों ने हल्ला मचाया कि आग कोचिंग सेंटर तक पहुंच गई है। जहां स्टूडेंट भी हैं। कोचिंग सेंटर के बाहर ताला लगा देखकर लोगों ने शोर मचाया कि कोचिंग सेंटर तो बंद हैं।