यूपी के सहारनपुर में नागल क्षेत्र के उमाही में हिस्ट्रीशीटर के आतंक से परेशान लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं। प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है। यहां तक कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों खौफ से साए में जी रहे हैं इस गांव के लोग :-
घर के बाहर लिखवाया 'मकान बिकाऊ है'
2 of 7
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र का गांव उमाही हिस्ट्रीशीटर गफ्फार के कारण चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल हिस्ट्रीशीटर के आतंक से परेशान प्रधान समेत दर्जनों लोग गांव से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्रधान मुसर्रत जहां समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर डर के कारण मकान बिकाऊ है तक लिखवा दिया है।
नहीं हुई कोई कार्रवाई
3 of 7
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का आरोप है कि गफ्फार को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और बार बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।
बच्चों को उठाकर ले जाने की धमकी देता है बदमाश
4 of 7
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी के चलते अब लोग गांव छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं। वर्तमान महिला प्रधान मुसर्रत जहां का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर गफ्फार कभी गांव में गोली चलाता है तो कभी बच्चों को उठा ले जाने की धमकी देता है।
ग्रामीणों ने गांव छोड़ने का बनाया मन
5 of 7
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश का गांव में इतना खौफ है कि यहां लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतराने लगे हैं। वह ग्रामीणों को गाली-गलौज करके बार बार परेशान करता है। जिस कारण यहां के लोग परेशान हो गए हैं और गांव को छोड़ने का मन बना लिया है। इसी वजह से मकान बिकाऊ है लिखवाया गया है।