मुजफ्फरनगर के अंबा विहार में एक शख्स वसीम ने रोशनआरा उर्फ सोनम की गंडासे से प्रहार कर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। तीन साल पहले दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी और रोशनआरा अपने घर की तीसरी मंजिल पर लेडीज फिटनेस क्लब चलाती थी, जहां उनके शव मिले। जानिए क्या है इसकी वजह...
2 of 5
मौके से बरामद हुआ तमंचा व गंडासा
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में रोशनआरा के भाई ने वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बाद में वसीम के भाई ने आनर किलिंग की आशंका जताते हुए युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है, इससे मामला उलझ गया है और पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार तड़के शहर कोतवाली के अंबा विहार इलाके में हुई। मरने वाली युवती रोशनआरा उर्फ सोनम पुत्री स्वर्गीय इस्लाम अपने घर की तीसरी मंजिल पर लेडीज फिटनेस क्लब चलाती थी।
3 of 5
amba vihar murder case
- फोटो : अमर उजाला
पहली और दूसरी मंजिल पर उसका परिवार रहता है। घर में मां सायरा, छोटी बहन सना, दो भाई शाहनवाज व शाहनजर उर्फ भूरा रहते हैं। जबकि बड़ी बहन सानिया की शादी हो चुकी है। करीब तीन साल पूर्व रोशनआरा ने अपने फुफेरे भाई वसीम निवासी गांव भैंसी और हाल निवासी रहमतनगर के साथ गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसकी जानकारी परिजनों को करीब छह माह पूर्व हुई थी। कोर्ट मैरिज करने के बावजूद दोनों अपने-अपने घर पर ही रह रहे थे।
4 of 5
हत्या के बाद घर में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
सायरा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे वसीम उनके घर पहुंचा और बिना किसी से मिले सोनम को साथ लेकर तीसरी मंजिल पर बने जिम में चला गया। सुबह करीब 4.20 बजे अचानक उसे जिम में से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वह ऊपर पहुंची तो दरवाजे के नीचे से खून निकलता दिखाई दिया। उसने नीचे आकर घर में सोए दोनों बेटों को जगाया। इसके बाद जिम का दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों की लाशें पड़ी मिलीं।
5 of 5
amba vihar murder case
- फोटो : अमर उजाला
गंडासा और तमंचा भी मौके पर पड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि युवती के भाई ने वसीम पर बहन रोशनआरा की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई है। वसीम के भाई परवेज ने युवती पक्ष पर भाई को साजिशन घर बुलाकर दोनों की हत्या करने की तहरीर दी है। जिसे जांच में शामिल कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में वसीम के रोशनआरा की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।