फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में खुले स्कूल: खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे, कोविड के नियमों का हुआ पालन, छात्रों ने बताई दिल की बात

Mon, 16 Aug 2021 10:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Aug 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
UP school reopening: School Reopen in six district of West Uttar Pradesh with Students 50 percent attendance with covid protocol
पश्चिमी यूपी के जिलों में स्कूल खुले। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में आज यानी सोमवार से नौवीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया है। अभी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोला गया है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से खुलकर दिल की बात कही। आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि पश्चिमी यूपी के जिलों में स्कूलों का पहला दिन कैसा रहा है।



स्कूलों में टूटा सन्नाटा, पहले दिन खूब पहुंचे विद्यार्थी
मेरठ में करीब 16 महीने से बंद स्कूल आज खुले तो छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 40 स्कूलों में विद्यार्थियों को दो पारियों में बुलाया गया है तो 87 स्कूलों में एक पाली में कक्षाएं चल रही हैं। वहीं दूसरी पाली में ऑनलाइन कक्षा चलेगी। 50 फीसदी विद्यार्थियों को बुलाने के कारण हर स्कूलों ने कक्षाओं का अलग-अलग शेड्यूल बनाया है। जिले में सोमवार को 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन कक्षाओं में छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से मिलकर बेहद खुश नजर आए। छात्रों ने बताया कि घर में बैठे-बैठे बोर हो गए थे। अब मन नहीं लग रहा था। शिक्षकों ने भी पहले दिन छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी। सभी छात्रों को बताया कि एक-दूसरे का टिफिन और पेंसिल बॉक्स आदि शेयर नहीं करना है। लंबे समय बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखकर शिक्षकों के चेहरे भी खिले रहे।

UP school reopening: School Reopen in six district of West Uttar Pradesh with Students 50 percent attendance with covid protocol
मेरठ स्कूल खुले। - फोटो : amar ujala

कॉलेजों में द्वितीय वर्ष के एडमिशन शुरू
एक तरफ जहां स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ रही, वहीं कॉलेजों में गिनती के छात्र पहुंचे। वित्तीय वर्ष और द्वितीय सेमेस्टर के कई कॉलेजों में एडमिशन शुरू कर दिए गए हैं। कई कॉलेजों में ऑनलाइन तो कहीं ऑफलाइन एडमिशन दिए जाएंगे। एडमिशन दिए जाने के बाद दो-तीन दिन में कॉलेजों में भी कक्षाओं का शेड्यूल जारी हो जाएगा।

UP school reopening: School Reopen in six district of West Uttar Pradesh with Students 50 percent attendance with covid protocol
मुजफ्फरनगर में कक्षा में पढ़ाते अध्यापक - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर: कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई
मुजफ्फरनगर में शासन के निर्देश पर करीब छह माह बाद सोमवार को माध्यमिक और सीबीएसई बोर्ड के स्कूल खुल गए हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई हो रही है। पहले दिन स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थी की संख्या काफी कम रही। कॉलेज में पहुंचे छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ ने दो पाली में कक्षाओं का संचालन किए जाने का विरोध किया है। जिसके विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक 25 अगस्त को प्रदेश भर में डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP school reopening: School Reopen in six district of West Uttar Pradesh with Students 50 percent attendance with covid protocol
बिजनौर में खुले स्कूल। - फोटो : amar ujala

बिजनौर में स्कूलों में लौट आई रौनक
बिजनौर में माध्यमिक विद्यालय कक्षा नौ से बारह तक पठन पाठन के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में रौनक लौट आई है। स्कूलों में छात्रों की संख्या कहीं अधिक तो कहीं कुछ कम रही है। छात्र स्कूल आकर खुश दिखाई दिए। मानसी, अनुज, जयंत, मेघा आदि का कहना था कि स्कूल का माहौल अलग होता है। वे आज अपने दोस्तों से मिलकर खुश हैं। अपने शिक्षकों से समस्याएं हाथ के हाथ दूर करेंगे। शिक्षक भी प्रसन्न नजर आए हैं। कहा बच्चों के बिना स्कूल का कोई महत्व नहीं है। प्रधानाचार्या का कहना है कि एक दो दिन में छात्रों की उपस्थिति बढ़ जाएगी। स्कूल दो शिफ्ट में खुले हैं। हर कक्षा के आधे बच्चे बुलाए हैं। 

विज्ञापन
UP school reopening: School Reopen in six district of West Uttar Pradesh with Students 50 percent attendance with covid protocol
बागपत में खुले स्कूल। - फोटो : amar ujala

बागपत में पहले दिन कम संख्या में स्कूल पहुंचे छात्र
बागपत के फतेहपुर पुट्ठी के स्कूल में पहुंचे विद्यार्थियों को सैनिटाइज के बाद प्रवेश दिया गया। क्लास में भी छात्रों को सोशल डिसटेंसिंग के साथ बैठाया गया। पहले दिन कम संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed