फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में नहीं थमा हौसला, कैमरे में कैद हुई पुलिस अफसरों की खास 5 तस्वीरें

Mon, 30 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Up police officers shows courage in the heavy rain 5 special pics
बारिश के कारण थाने में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी लेकिन दो ही दिन बाद राहत की बारिश जनता के लिए आफत की बारिश बन गई। मेरठ में कहीं स्कूल की बस ही पानी में डूब गई, तो कहीं पुलिस चौकी धराशायी हो गई। पुलिस स्टेशनों में पानी लबालब भर गया। यहां तक कि पुलिस थानों में पुलिसकर्मी और अधिकारी भी बारिश से परेशान नजर आए।

तस्वीरों में देखिए आखिर कैसे राहत की बारिश पुलिसवालों के लिए बन गई दुश्वारियों की बारिश :-


 

ट्रैक्टर से जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसएसपी 

Up police officers shows courage in the heavy rain 5 special pics
ट्रैक्टर पर मेरठ के एसएसपी राजेश् पांडेय व डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बारिश से मेरठ में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां तक कि आला अधिकारियों को भी बारिश ने परेशान कर दिया। बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र में तटबंध टूटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। आला अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन खास बात यह है कि शहर के डीएम और एसएसपी ने जलभराव को देखते हुए ट्रैक्टर का सहारा लिया।

जूते हाथ में लेकर थाने पहुंचा दारोगा

Up police officers shows courage in the heavy rain 5 special pics
हाथ में जूते लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचता दारोगा - फोटो : अमर उजाला

यह तस्वीर है मेरठ के पल्लवपुरम थाने की जहां दारोगा को अपने जूते हाथ में लेकर ऑफिस पहुंचना पड़ा। वैसे थानेदार साहब को तो किसी भी हाल में ड्यूटी करनी है लेकिन ऐसी तस्वीरें प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी की पोल जरूर खोलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने ले ली होती सिपाहियों की जान

Up police officers shows courage in the heavy rain 5 special pics
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

ये नजारा है लिसाड़ी गेट थाने की इस्लामाबाद चौकी का। जहां तीन पुलिसकर्मी मरने से बाल-बाल बच गए। ड्यूटी पर निकले फैंटम के तीन सिपाही बारिश से बचने के लिए चौकी में ठहरे थे कि चौकी की दीवार ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में डायल 100 की तीन फैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन

पैंट ऊपर चढ़ाकर थाने से रवाना हुए इंस्पेक्टर 

Up police officers shows courage in the heavy rain 5 special pics
जलभराव के बीच थाने के इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

अब यह तस्वीर देखिए, यह मेरठ के पल्लवपुरम थाने का हाल है। जहां पानी के स्तर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश का पानी पुलिस स्टेशन के कार्यालय तक जा पहुंचा है। शिकायत की सूचना पर कुछ इस तरह बाहर निकले थानेदार साहब। 
   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed