मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर गोधना के खेत से मिट्टी उठाते समय ब्रिटिशकालीन तोप का गोला मिलने से हड़कंप मच गया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
देखने वालों की उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोले को खादर क्षेत्र में ले जाकर जमीन में दबवा दिया। तोप के गोले की जांच के लिए टीम पहुंचने पर उनके हवाले किया जाएगा।
3 of 6
जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव गोधना निवासी मोनू का खेत हरिनगर क्षेत्र में स्थित है। मोनू का खेत ऊंचाई पर होने के कारण कुछ समय पूर्व उसने ठेकेदार को मिट्टी उठाने का ठेका दिया था। खेत से मजदूरों द्वारा मिट्टी उठाई जा रही है। बुधवार को मजदूर खेत से मिट्टी उठा रहे थे। इसी दौरान जमीन की खुदाई करते हुए उन्हें तोप का गोला दिखाई दिया। इससे मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान नेपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
4 of 6
खुदाई के दौरान मिला तोप का गोला
- फोटो : अमर उजाला
इस पर इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव टीम के साथ खेत पर पहुंचे और गोले को कब्जे में लेते हुए आला अफसरों को मामले से अवगत कराया। उक्त तोप का गोला ब्रिटिशकालीन बताया जा रहा है, जो स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व का हो सकता है। पुलिस ने खेत से मिले तोप के गोले को सुरक्षित तरीके से खादर क्षेत्र के गांव शेरपुर के जंगल में ले जाकर जमीन में दबवा दिया।
5 of 6
तोप गोला देखने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव का कहना है कि संबंधित विभाग को तोप का गोला मिलने की जानकारी दे दी गई है। वहां से टीम आने पर गोले को जांच के लिए उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।