फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: हाथ में पिस्टल और तलवार लेकर डांस का वीडियो वायरल, देखिए तस्वीरें

Fri, 02 Apr 2021 06:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Apr 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
UP News: Video viral of employees with pistol at a petrol pump in Meerut
हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दुल्हैंड़ी के दिन कर्मचारियों का पिस्टल और तलवार लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

UP News: Video viral of employees with pistol at a petrol pump in Meerut
डांस का वीडियो वायरल। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो दिल्ली रोड पर माधवपुरम स्थित एस्सार पेट्रोल पंप का है। जहां पर दुल्हैंडी के दिन पेट्रोल पंप के कर्मचारी हाथ में पिस्टल और तलवार लेकर डीजे पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

UP News: Video viral of employees with pistol at a petrol pump in Meerut
डांस का वीडियो वायरल। - फोटो : amar ujala

सरेआम तलवार और पिस्टल लहराने से पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए लोग हैरान रह गए। लोगों ने उनकी वीडियो बना ली, जो कि बुधवार को वायरल हो गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो कर्मचारियों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Video viral of employees with pistol at a petrol pump in Meerut
हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि हथियार लेकर डांस करने वाले कर्मचारियों की पहचान कराई जा रही है, उनके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि जो हथियार लहराए गए हैं, उनको भी जब्त किया जाएगा। जांच की जा रही है कि पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के पास कौन-कौन से शस्त्र के लाइसेंस हैं। 

विज्ञापन
UP News: Video viral of employees with pistol at a petrol pump in Meerut
हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

होली के दिन व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया तमंचे के साथ फोटो
होली के दिन तमंचे के साथ फोटो खींचकर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने का मामला सामने आया है। मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है। युवक ने तमंचे का फोटो लेकर उसे अपने मोबाइल के स्टेटस पर लगाया। लोगों ने शिकायत पल्लवपुरम पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पल्लवपुरम क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed