फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत का करिश्मा: बेटी ने 17 माह बाद लिया 'जन्म', खौफनाक हादसे में हो गए थे शरीर के दो टुकड़े

Mon, 29 Oct 2018 05:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Oct 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS Kanak died in an accident in Meerut and was born again
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

17 माह पहले शास्त्रीनगर में वीभत्स हादसे में जान गंवाने वाली सराफ सुभाष चंद की पुत्री कनक की याद फिर ताजा हो गई। झकझोर देने वाली इस घटना की तस्वीर और वीडियो देखकर तब लोगों की रूह कांप गई थी। कनक का शरीर दो भागों में बंट गया था और वह अपनी मां राजेश से बचाने की गुहार लगा रही थी। रविवार को राजेश ने एक बेटी को जन्म दिया। परिजन इसे कनक के लौट आने के रूप में देख रहे हैं। इसका नाम ओमशक्ति रखा गया है।

UP NEWS Kanak died in an accident in Meerut and was born again
मेरठ न्यूज

यह थी घटना 
एल ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सुभाष चंद की एल ब्लॉक चौराहे के पास ओम ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। इनकी बेटी कनक (14) एमपीजीएस में कक्षा दस की छात्रा थी। 24 मई 2017 को वह अपने दादा जगदीश प्रसाद (65) के साथ स्कूटी पर ट्यूशन जा रही थी। पीवीएस रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें रौंद दिया था। ट्रक कनक और उसके दादा को रौंदते हुए गुजरा तो उसका शरीर दो भागों में बंट गया। मौके पर पहुंची मां राजेश से कनक गुहार लगा रही थी, ‘मम्मी मुझे बचा लो, मेरे भैया को बुला दो’। 45 मिनट बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ा था और दादा की आठ दिन बाद एम्स में मौत हुई थी।

UP NEWS Kanak died in an accident in Meerut and was born again
मेरठ न्यूज

‘सपने में बेटी कहती थी, मम्मी मैं आ रही हूं’
बेटी को जन्म देने के बाद राजेश ने कहा, मुझे चार या पांच दिन में सपने में आकर बेटी कनक आंसू पोंछती थी और कहती थी मैं आ रही हूं। कई बार सुभाष को भी बेटी सपने में दिखाई दी। सुभाष कहते हैं, बेटी पाने के लिए उन्होंने वैष्णो देवी में मन्नत मांगी। मेहंदीपुर में श्रीबालाजी के मंदिर भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP NEWS Kanak died in an accident in Meerut and was born again
मेरठ न्यूज

इच्छा थी दोबारा लाएंगे कनक
रविवार सुबह निजी अस्पताल में राजेश ने बेटी को जन्म दिया। मां, पिता सुभाष और दोनों भाई अक्षय व सौरभ काफी खुश हैं। सुभाष ने बताया कि उन्होंने बेटी को दोबारा पाने का फैसला किया था। अब घर का सूना आंगन भर गया है। सुभाष ने बताया कि पहली बेटी का नाम कनक था। लेकिन दूसरी बेटी का ओम शक्ति नाम रखा है क्योंकि शक्ति ने बहुत विश्वास जगाया है। हमारे सपने को तोड़ा नहीं है। जो सपने में दिखाई देता था, वह साकार हो गया।

विज्ञापन
UP NEWS Kanak died in an accident in Meerut and was born again
meerut news - फोटो : meerut news

आभार जताया 
शास्त्रीनगर में 24 मई 2017 को हादसे के बाद अमर उजाला ने सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया था। अभियान के बाद पुलिस ने नो एंट्री में भारी वाहनों की एंट्री रोकी तो मौत की रफ्तार भी थम गई। सुभाष इस अभियान के लिए अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed